फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from 13 hectares of land worth Rs. 70 crore

Noida News: 70 करोड़ की 13 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

Wed, 27 Aug 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from 13 hectares of land worth Rs. 70 crore
फोटो
विज्ञापन

तहसील सदर की टीम ने सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में चलाया बुलडोजर, कई को मकान खाली करने का नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सदर तहसील की टीम ने शनिवार को सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां नए निर्माणों को तोड़कर करीब 13 हेक्टेयर जमीन खाली कराई। इसकी कीमत करीब 70 करोड़ है। कई मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उनके मकानों को गिराया जाएगा।

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत अवैध निर्माण को तोड़ा गया। सुथ्याना गांव के खसरा नंबर चार पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। चेतावनी के बाद भी अवैध निर्माण बंद नहीं किया गया। बुधवार को जिलास्तरीय टीम ने बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चाहरदीवारी कर नए मकान बनाए जा रहे थे। करीब 13 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 10 हजार करोड़ कीमत की सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया गया है। कुछ जमीन पर मकान बने हैं जिनमें लोग रह रहे हैं। उनको नोटिस जारी कर खाली कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नहीं पहुंचे प्राधिकरण व यूपीपीसीबी के अधिकारी

एसडीएम ने बताया कि टीम में ग्रेनो प्राधिकरण के महाप्रबंधक और यूपीपीसीबी के सहायक अभियंता भी शामिल हैं। दोनों को सूचना दी गई थी लेकिन कार्रवाई के दौरान दोनों अधिकारी नहीं पहुंचे। इन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed