फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment along the highway, fear of accidents along with traffic jam

Noida News: हाईवे किनारे अतिक्रमण, जाम के साथ हादसे का डर

Mon, 13 Oct 2025 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment along the highway, fear of accidents along with traffic jam
औड़ी-श​क्तिनगर फोरलेन के पटरियों पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
अनपरा। नगर की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या जटिल हो गई है। हाईवे और पटरियों पर कई जगह वाहनों की मरम्मत का काम होता है।
विज्ञापन

वहीं, पटरियों को लोगों ने स्थाई पार्किंग बना ली है। ऐसे में जाम लगने के साथ हादसे का डर बना रहता है। वहीं, सड़क की सफाई नहीं हो पा रही। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है।
नगर पंचायत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के मद से औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन किनारे धूल से बचाव और नेहरू चौक औड़ीमोड़ से चर्च तक करीब 30 लाख से पटरी पर इंटरलाकिंग का काम कराया है, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। वाहन स्वामियों ने पटरी पर अतिक्रमण कर स्थाई पार्किंग बना ली है। रेलवे पुलिया से रेहटा मोड़ की स्थिति भी खराब है। फोरलेन किनारे वाहन मरम्मत की दुकानें है। हाईवे पर ही वाहनों को खड़ी कर मरम्मत कार्य करतें हैं।
विज्ञापन

नेहरू चौक, अनपरा मोड़, काशीमोड़ पर हाईवे पर ही बस स्टैंड बना हुआ है। साथ ही ऑटो और ई रिक्शा भी हाईवे पर खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम व दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरियों के अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मेन लेन पर वाहनों के बीच से होकर गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
मुख्यमंत्री ने भी हाईवे से अवैध पार्किंग को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकारी लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed