फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encounter of miscreants running with a truck full of 35 lakh biscuits

35 लाख के बिस्किट से भरा ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़

Sun, 16 Feb 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Encounter of miscreants running with a truck full of 35 lakh biscuits
35 लाख के बिस्किट से भरा ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात 35 लाख के बिस्किट से भरा ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश भाग निकला। घायल बदमाश लूट के मामले में एक साल की सजा काटकर पिछले वर्ष जेल से छूटा था। पुलिस आयुक्त ने बदमाशों को पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि बादलपुर क्षेत्र से बदमाश ब्रिटेनिया कंपनी के लगभग 35 लाख रुपये के बिस्किट से भरा ट्रक लेकर निकल रहे थे। सूचना पर बादलपुर पुलिस की टीम ने दादरी बाईपास के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पहचान अलीगढ़ निवासी करतार के रूप में हुई है। पुलिस ने गाजियाबाद के मसूरी निवासी लोकेश को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक साथ ही जितेंद्र उर्फ जीतू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि करतार पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। करतार ने साथियों संग गाजियाबाद में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बदमाशों ने ऐसे वारदात दी अंजाम
ब्रिटेनिया कंपनी के बिस्किट लेकर ट्रक चालक दूसरे प्रदेश के लिए निकला था। बादलपुर क्षेत्र में चालक को नींद आई तो वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर सो गया। इसी बीच बदमाश ट्रक लेकर भागने लगे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed