{"_id":"616bbc940c794e1d2763db0f","slug":"encounter-broke-out-in-greater-noida-four-members-of-aujaar-gang-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पुलिस और यात्रियों के लिए सिरदर्द बने औजार गैंग से मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पुलिस और यात्रियों के लिए सिरदर्द बने औजार गैंग से मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
Sun, 17 Oct 2021 11:36 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 AM IST
सार
सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और घेराबंदी करने पर कार से उतरकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया।
विज्ञापन
इसी कार में सवार थे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस को रविवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और यात्रियों के लिए सिरदर्द बने औजार गैंग से थाना पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। ये चारों पूर्व में मथुरा, राजस्थान, दिल्ली से भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि शहर में सक्रिय औजार गैंग किसी यात्री को लिफ्ट देकर लूटपाट का शिकार बनाने की फिराक में हैं। सूचना पर बीटा-2 थाना पुलिस की टीम बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने चुहड़पुर अंडरपास के पास बदमाशों को घेर लिया। सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और घेराबंदी करने पर कार से उतरकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया।
विज्ञापन
उनकी पहचान आनंद वर्मा, शिव कुमार वर्मा, बबलू वर्मा, दीपक वर्मा के रूप में हुई। बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, नगदी, एटीएम, मोबाइल फोन पेंचकस, हथौड़ा, प्लास और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश ग्रेटर नोएडा के बीटा-2, नॉलेज पार्क, सूरजपुर आदि थाना क्षेत्र में घटनाएं कर चुके हैं।