{"_id":"62fb141e1756f23acb34a897","slug":"encounter-broke-out-between-police-and-miscreants-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Tue, 16 Aug 2022 09:25 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:25 AM IST
सार
वाहन चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : ANI
विस्तार
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
Noida, UP | Police were checking vehicles when 2 men on bike tried to escape. Miscreants fired at police as personnel went behind them. One of them was injured in retaliatory firing while another managed to run away. 4 phones, a gun recovered: Ankita Sharma, ADCP, Central Noida pic.twitter.com/P5qJySfHd1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 15, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां दागी तो उनमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने इनके पास से 4 फोन, एक बंदूक बरामद की है।