{"_id":"619bba4a61aa204516038416","slug":"employees-living-illegally-in-flats-cut-off-electricity-noida-news-noi61725349","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटों में अवैध तरीके से रह रहे कर्मचारी...काट दो बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटों में अवैध तरीके से रह रहे कर्मचारी...काट दो बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। आपातकालीन सेवाओं के नाम पर मिल रही सुविधाओं का गलत फायदा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उठा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने सेक्टर-39 स्थित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की इमारत का 19 महीने से बिजली बिल नहीं भरा है। विद्युत निगम की तरफ से लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके जवाब में अस्पताल प्रशासन ने निगम को पत्र भेजकर कहा है कि परिसर में बने फ्लैटों में कर्मचारी अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनकी बिजली काट दी जाए।
अस्पताल प्रशासन विद्युत निगम से बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा है, लेकिन अस्थायी कोविड अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को देखते हुए ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसका फायदा फ्लैटों में अवैध रूप से रह रहे कर्मचारी-अधिकारी उठा रहे हैं। दरअसल, मार्च 2020 में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के नाम से 2600 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन जारी किया गया था। तब से लेकर आज तक अस्पताल प्रशासन ने बिल के नाम पर एक रुपया भी जमा नहीं किया है। अस्पताल पर 4.79 करोड़ से अधिक बिल बकाया है। सोमवार को अस्पताल का कनेक्शन काटने की तिथि निर्धारित थी, लेकिन यहां चल रहे अस्थायी कोविड अस्पताल में एक मरीज भर्ती होने के कारण निगम ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
अनहोनी हुई तो कौन होगा जिम्मेदार
विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल परिसर के दो टावरों में बने 62 में से कई फ्लैटों में अवैध तरीके से कर्मचारी रह रहे हैं। अस्पताल प्रशासन इन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में पत्र भेजकर बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है, लेकिन कोविड अस्पताल में कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। ऐसे में निगम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है।