{"_id":"68d59180a6377076540dd85f","slug":"employee-arrested-for-stealing-grocery-items-na-news-c-197-1-snp1001-142831-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रोसरी का सामान चोरी करने पर कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रोसरी का सामान चोरी करने पर कर्मचारी गिरफ्तार
Fri, 26 Sep 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:23 AM IST
सार
सोनीपत में एक कंपनी कर्मचारी आदेश को ग्रॉसरी सामान चोरी करते हुए कुंडली पुलिस ने गिरफ्तार किया। एपीएस टीम ने जांच के दौरान उसे रंगे हाथ पकड़ा और सीसीटीवी से पूर्व की चोरी भी उजागर हुई। अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया।
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत। कंपनी के कर्मचारी को ग्रॉसरी का सामान चोरी करने के आरोप में कुंडली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव हलालपुर का रहने वाला आदेश है। उसे कंपनी की उन्नत योजना और शेड्यूलिंग (एपीएस) टीम ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपा है।
गांव मल्हा माजरा निवासी रितिनदीप ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को इन्स्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एपीएस टीम जांच कर रही थी। इस दौरान कर्मचारी आदेश को अमूल घी के 24 डिब्बे एक बॉक्स में भरकर चोरी करते हुए पकड़ा गया।
कंपनी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी 4 अगस्त को भी दो बॉक्स के स्टिकर फाड़कर सामान भरकर ले जाते हुए दिखाई दिया। कंपनी का आरोप है कि आदेश लंबे समय से चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
इस पर थाना कुंडली पुलिस ने आदेश को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में अमूल घी के 14 डिब्बे, एक नमक पैकेट, एक मिक्स दाल पैकेट और एक सेवलॉन की बोतल शामिल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।