फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav News Family members and Sapera Vikas Mahasangh raised questions on police action

Elvish Yadav: पुलिस कार्रवाई पर सवाल... बेहोश हुई एजेंट राहुल की बहन; सांप और जहर कहां से आया नहीं पता?

Sat, 04 Nov 2023 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ नोएडा की कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Elvish Yadav News Family members and Sapera Vikas Mahasangh raised questions on police action
एल्विश यादव समेत छह पर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एल्विश यादव गिरोह के पांच सपेरों की गिरफ्तारी के बाद सपेरों के परिजनों ने शुक्रवार को सेक्टर-49 कोतवाली में डेरा डाले रखा। मौके पर पहुंचे 12 से ज्यादा लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि इस मामले में जानबूझकर उनके परिजन को फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


परिजनों ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने पार्टी में बीन और तुम्बा बजाने के लिए बुकिंग कराई थी। एडवांस के तौर पर 500 रुपये भी भेजे थे। बृहस्पतिवार को सेक्टर-52 में मेट्रो पिलर के पास बुलाया गया। यहां उनसे बीन व तुम्बा बजवाने के बाद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया गया। सांप और जहर कहां से आया उन्हें नहीं पता। 
विज्ञापन


वहीं एजेंट राहुल की बहन मोनिका ने बताया कि उसका भाई टैक्सी चालक है। वह परिजन के साथ यहां बीन व तुम्बा बजाने आया था। यह कहते-कहते वह कोतवाली परिसर में ही कई बार बेहोश हो गई। उसके परिजन ने उन्हें किसी तरह से संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अखिल भारतीय घुमंतू सपेरा विकास महासंघ भी आगे आ गया है। संघ के चेयरमैन महेंद्र सिंह ने भी सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस के सामने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत इन लोगों को फंसाया गया है।

पीएफए के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने स्टिंग ऑपरेशन के दौनान सांपों का कारोबार करने वाले एजेंट राहुल यादव से बातचीत की। इसी बातचीत में एल्विश यादव का नाम लिया गया। इसी के आधार पर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

पेश है बातचीत के मुख्य अंश:
गौरव गुप्ता : एल्विश यादव भाई ने आपके बारे में बताया है।
एजेंट- अच्छा..अच्छा, एल्विश जी ने दिया है नंबर आपको। ठीक है समझ गया। एल्विश जी से ही आप खुद ही पता कर लो कि कितना चार्ज करते हैं। एल्विश जी तो नोएडा के स्टूडियो में भी बुलाते हैं काफी बार प्रोग्राम कराया है। यहां फिल्म सिटी में भी प्रोग्राम कराया है। देखो भाई साहब 31 हजार रुपये लेते हैं हम।
गौरव- वह बड़े आदमी हैं हम छोटे आदमी हैं
एजेंट-चलो हम बात करते हैं
गौरव- हम 18 हजार देंगे
एजेंट- चलो 21 हजार दे देना। नाम, एड्रेस और नंबर दे दो, बिल बना देंगे सात आदमी होंगे और सात सांप होंगे।
गौरव- 11 की बात हुई है
एजेंट- चलो 11 कर देते हैं।
अमर उजाला, इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
 

रेव पार्टी में सांप का जहर बेचने का सरगना है एल्विश यादव
रेव पार्टी में सांपों का प्रदर्शन व जहर परोस कर युवाओं की जिंदगी से खेलने वाला एल्विश यादव ही इस गिरोह का सरगना है। वह गुरुग्राम और नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में इस तरह के रेव पार्टी को आयोजित कराता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी यह बात सामने आई है। ये बातें भाजपा सांसद व पीपुल फॉर एनिमल की मेनका गांधी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वहीं एल्विश यादव ने मेनका गांधी के बयान के विरोध पर नाराजगी जताते हुए एक्स हैंडल पर सवाल किया है कि ऐसे मिलती है लोकसभा की टिकट? जिस तरह से इल्जाम लगाया जा रहा है उसी तरह से माफी भी मांगनी पड़ेगी।

रेव पार्टी और सांप के जहर मामले में एल्विश यादव समेत छह पर केस
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

 

एल्विश यादव समेत सभी आरोपियों पर रेव पार्टी आयोजित कराने व उसमें सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है। एल्विश यादव को दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के परिजन ने आरोपों को निराधार बताया है।

 

सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) में एनिमल वेलफेयर में आफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने बताया कि एक ग्राहक बनकर उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को फोन कर रेव पार्टी आयोजित कराने की बात की और सांप का बंदोबस्त करने में मदद मांगी। 

 

उसने बदरपुर निवासी एजेंट राहुल का नंबर दिया था। जिससे बातचीत के बाद 11 सांप पार्टी में लाने का सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। राहुल (32) के अपने अन्य साथियों टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के साथ बताए गए स्थान सेक्टर-51 के सेवरॉन बैंकट हॉल पहुंचते ही पीएफए, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास सं कुल नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed