फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish spent night in the quarantine barrack of the jail.

Noida News: जेल में क्वारंटीन बैरक में करवटें बदलते बीती एल्विश की रात

Mon, 18 Mar 2024 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Elvish spent night in the quarantine barrack of the jail.
- सोमवार को पिता समेत तीन लोगों ने की जेल में मुलाकात
विज्ञापन

- रात में खाई रोटी और फर्श पर कंबल बिछाकर सोया, सुबह पी चाय

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले बहुचर्चित यू-ट्यूबर एल्विश यादव की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुई गुजरी। क्वारंटीन बैरक में रात भर वह परेशान रहा। उस पर जेल प्रशासन की लगातार नजर रही। रविवार की रात फर्श पर कंबल बिछाकर सोया। इस दौरान वह काफी परेशान दिखा। रात में रोटी खाई और सुबह केवल चाय पी। सोमवार को जेल मैनुअल के मुताबिक एल्विश से पिता समेत तीन लोगों ने मुलाकात की। वहीं एल्विश की जमानत के लिए उसके अधिवक्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। एक दो दिन के भीतर ही उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
रविवार शाम को कोर्ट के आदेश पर एल्विश को लुक्सर जेल भेजा गया। एंट्री कराने के बाद जेल प्रशासन ने उसे क्वारंटीन बैरक में रखा। नियम के मुताबिक उसे तीन कंबल दिए गए। बैरक में अकेले ही कंबल बिछा और ओढ़कर रात बिताई। जेल प्रशासन शुरुआती दिनों में बंदी को क्वारंटीन बैरक में रखता है। इसके बाद उसकी सुरक्षा और उसके अपराध को ध्यान में रखते हुए नियमित बैरक में भेजा जाता है। रविवार रात को एल्विश को समय खाना दिया गया। उसने पूरा खाना नहीं खाया। सोमवार सुबह उसे चाय नाश्ता उपलब्ध कराया गया लेकिन उसने केवल चाय पी।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार एल्विश जेल में काफी मायूस दिख रहा था। जेल प्रशासन ने उससे स्वास्थ्य संबंधित समस्या की जानकारी मांग। हालांकि उसने कोई अपनी बीमारी नहीं बताई है। सुबह से उसके परिजन व फॉलोवर्स मिलने के लिए जेल गेट पर पहुंच गए थे। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार को एल्विश यादव से उनके पिता समेत तीन लोगों ने मुलाकात की। जेल मैनुअल के मुताबिक मुलाकात कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed