{"_id":"6106d2d48ebc3e83f56be44c","slug":"electricity-was-interrupted-for-14-hours-in-19-villages-noida-news-noi5969924141","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गांवों में 14 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गांवों में 14 घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। क्षेत्र में रविवार को सुबह 6 से रात 8 बजे तक बिजली आपूर्ति करीब बाधित रही। एक तो बारिश ऊपर से बिजली न होने पर लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा असर भादस पर पड़ा।
यहां के गांव करहेड़ा, उलेटा, जैताका, अकलीमपुर नूंह, मुलथान, कंसाली, नोटकी, गुमटबिहारी, फकरपुर खोरी, शाहपुर आदि 19 गांवों के ग्रामीण प्रभावित हुए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से बिजली आपूर्ति को ठीक किया जाए। क्योंकि बरसात के कारण मच्छर, मक्खी और कीड़े ज्यादा निकल रहे हैं जिससे बच्चों को बड़ी परेशानी होती है। उनका कहना है कि जरा सी बारिश होते ही यहां बत्ती गुल हो जाती है। गुमट बिहारी गांव के वसीम अकरम, करहेड़ा के अकबर मैनेजर, रमजान सरपंच, आस मोहम्मद जमादार शाहपुर ने बताया कि सुबह 6 बजे की ही बत्ती गुल हो गई थी।
कई बार बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को फोन किया गया। लेकिन ठीक होने का आश्वासन ही मिल रहा था। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि भादस फीडर के अधीन आने वाले गांवों की लाइनों में बरसात के कारण कई जगह खराबी आई है। पहले भी परेशानी आई है। इसे स्थायी तौर पर ठीक कराया जा रहा है।