{"_id":"6ad1e94ab0b318b35e022f4c","slug":"electricity-supply-to-mahagun-mywoods-cut-off-again-due-to-outstanding-bills-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बकाया बिल पर फिर कटी महागुन मायवुड्स की बिजली, पांच हजार परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बकाया बिल पर फिर कटी महागुन मायवुड्स की बिजली, पांच हजार परिवार प्रभावित
Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
सार
एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि सोसायटी पर पुराने बिजली बिल के 58 लाख 59 हजार रुपये बकाया हैं। बकाया बिल को लेकर महागुन मायवुड्स की बिजली इससे पहले भी पांच बार काटी जा चुकी है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली बिल के भुगतान में देरी और बकाया राशि जमा नहीं करने का पुराना इतिहास रहा है। इसके चलते कंपनी को कई बार बिजली काटने की कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
फिर कटी महागुन मायवुड्स की बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर एनपीसीएल ने एक बार फिर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इस कार्रवाई से सोसायटी में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। नवंबर 2025 से अब तक एनपीसीएल सोसायटी की बिजली छह बार काट चुका है।
विज्ञापन
एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि सोसायटी पर पुराने बिजली बिल के 58 लाख 59 हजार रुपये बकाया हैं। मौजूदा महीने का बिल जोड़ने पर कुल बकाया राशि करीब 1.78 करोड़ रुपये हो गई है। बकाया जमा कराने के लिए एनपीसीएल की ओर से सोसायटी प्रबंधन को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद बिजली काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पांच बार पहले भी कट चुकी है बिजली
बकाया बिल को लेकर महागुन मायवुड्स की बिजली इससे पहले भी पांच बार काटी जा चुकी है। 14 नवंबर 2025 को 85.41 लाख रुपये, 15 दिसंबर 2025 को 68.04 लाख रुपये, 16 मार्च 2026 को 71.40 लाख रुपये, 14 अप्रैल 2026 को 46.72 लाख रुपये और 17 सितंबर 2026 को 51.50 लाख रुपये के बकाये पर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसके बावजूद भुगतान का विवाद लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली बिल के भुगतान में देरी और बकाया राशि जमा नहीं करने का पुराना इतिहास रहा है। इसके चलते कंपनी को कई बार बिजली काटने की कार्रवाई करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का समय पर भुगतान करना आवश्यक है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोसायटी प्रबंधन को एक सप्ताह पहले डिस्कनेक्शन का नोटिस दिया जाता है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं होने पर बिजली आपूर्ति बंद की जाती है।