{"_id":"572212774f1c1b3f44a91549","slug":"electricity-regulatory-charge-is-disturbing-businessmen-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी चार्ज वसूलने से उद्यमी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी चार्ज वसूलने से उद्यमी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से 8 प्रतिशत सरचार्ज हटने के बावजूद नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) यह शुल्क वसूल रहा है। इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) इसके प्रति नाराजगी जाहिर की है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को सूरजपुर में आईआईए पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
आईआईए के चेयरमैन बीआर भाटी ने बताया कि सभी औद्योगिक साइटों की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए अलग-अलग साइटों के व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाए गए हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विपिन महाना, अनिल जैन, पीपी शर्मा, संजय कुमार, जितेंद्र नागर, महेश त्यागी, प्रमोद गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राजीव सूद, अनिल गर्ग, प्रदीप जुनेजा, दिनेश मिश्रा, एसएल राजवंशी, एडी पांडेय, मनोज सिराधना, पीके तिवारी, एनके भास्कर, थॉमस, प्रदीप अग्रवाल समेत उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन