फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity poles become an obstacle

Noida News: नाली के बहाव में बाधक बने बिजली के पोल, निवासी परेशान

Sun, 29 Jun 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles become an obstacle
फोटो:
विज्ञापन

-------------------
-जेवर कस्बे में माता वाला मंदिर मार्ग पर नाली के निर्माण में बरती गई अनियमितता


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के माता वाला मंदिर मार्ग की नाली में बिजली के कई पोल लगे है। जो पानी के बहाव में बाधक बने हुए हैं। बारिश के साथ साथ सामान्य स्थिति में भी नाली का पानी ओवरफ्लो होकर गली में भर जाता है। इस कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत और विद्युत निगम की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।



नगर पंचायत कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बिजली के दो पोल सीधे नाली के अंदर लगे है। इन पोल की वजह से पीछे से आ रहा पानी का बहाव आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिससे निकासी पूरी तरह से रुक गई है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही के कारण बारिश के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------------
बयान 1
गली में पानी भरा हुआ है। ऑफिस जाते समय पैंट को ऊपर कर जाना पड़ता है। जूते खोलकर हाथ में पकड़ना पड़ते है।
- अशोेक कुमार, स्थानीय निवासी, जेवर
बयान 2
नाली जाम होने के कारण जलभराव की समस्या है। कई घंटों में भी जल निकासी नहीं हो पाती।
- मोहम्मद फैजल, स्थानीय निवासी, जेवर
बयान 3
नाली बनने से पहले स्थिति बेहतर थी। बनने के बाद परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी भरा रहता है।
- लानूर खान, स्थानीय निवासी, जेवर
-----------------
बिजली का पोल पहले से ही लगा हुआ था। नाली बनाने का काम बाद में कराया गया है। इस कारण यह समस्या आ रही है। जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
- कपिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता यूपीपीसीएल जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article