फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity department became a hindrance in the speed of e-cycle

Noida News: ई-साइकिल की रफ्तार में अड़चन बना बिजली महकमा

Mon, 01 May 2023 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity department became a hindrance in the speed of e-cycle
ई-साइकिल की रफ्तार में अड़चन बना बिजली महकमा
विज्ञापन

-अब तक 24 डॉकिंग स्टेशनों पर ही बिजली कनेक्शन

-चार्जिंग की समस्या के कारण जनता सुविधा से वंचित

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में ई-साइकिल योजना शुरू हो चुकी है। ऑटो व निजी वाहनों का सफर छोड़कऱ कई लोग ई-साइकिल की सवारी कर रहे हैं, लेकिन बिजली महकमा साइकिल की रफ्तार में अड़चन बन गया है। बिजली कनेक्शन में देरी के कारण अब तक 24 डॉकिंग स्टेशनों (स्टैंड) पर ही सुविधा शुरू की जा सकी है। जबकि पहले चरण में 31 डॉकिंग स्टेशन शुरू होने थे।

नोएडा प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये खर्च करके शहर में 62 जगह डॉकिंग स्टेशन बनवाए हुए हैं। पहले चरण का प्रयोग सफल होने पर दूसरे चरण के शेष 31 स्टेशनों पर ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन अब तक केवल 24 डॉकिंग स्टेशनों को ही बिजली के कनेक्शन मिल पाए हैं। ऐसे में चार्जिंग की समस्या के कारण जनता इस सुविधा से वंचित है। विद्युत निगम की तरफ से तरह-तरह की दलीलें देकर योजना में पेंच फंसाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगम ने तो प्राधिकरण की योजना पर ही सवाल उठा दिए हैं। कनेक्शन में देरी की वजह पूछने पर निगम के अधिकारियों का कहना है कि डॉकिंग स्टेशन जहां बनाए गए हैं, वहां विद्युत निगम की एलटी लाइन ही नहीं है। बिना राय मशवरा लिए डॉकिंग स्टेशन बना दिए गए।
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा है। प्राधिकरण ने अपनी एलटी लाइन से कनेक्शन जोड़ने की बात कहकर जल्द से जल्द अड़चन को दूर करने की हिदायत भी दी है। इससे पहले निगम ने स्टॉक में मीटरों की कमी का हवाला देकर काम रोका हुआ था। बता दें कि, शहर में ई-साइकिल के लिए 1.3 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर प्राधिकरण ने 62 डॉकिंग स्टेशन बनवाए हैं। प्रत्येक डॉकिंग स्टेशन पर 10 ई-साइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed