फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electrical workers returned to work, now the challenge of removing technical flaws

Noida News: काम पर लौटे विद्युतकर्मी, अब तकनीकी खामियों को दूर करने की चुनौती

Mon, 20 Mar 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers returned to work, now the challenge of removing technical flaws
काम पर लौटे विद्युतकर्मी, अब तकनीकी खामियों को दूर करने की चुनौती
विज्ञापन

- हड़ताल में जिले में 450 कर्मी और अभियंता थे शामिल, बीते 65 घंटे में आई तकनीकी खराबियों को दूर करने में जुटे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी और अभियंताओं की 72 घंटे की हड़ताल समय से पूर्व समाप्त होने की घोषणा होते ही जिले में तैनात करीब 450 से अधिक कर्मी काम पर लौट आए। कर्मचारी और इंजीनियर करीब 65 घंटे के दौरान आई तकनीकी खराबियों को दूर करने में जुट गए हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक धनंजय शर्मा ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद दोपहर बाद हड़ताल खत्म कर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।
शुक्रवार रात से विद्युत निगम के कर्मचारी व अभियंताओं की हड़ताल से जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई थी। करीब 60 से अधिक स्थानों पर फीडर में खराबी आ गई। जिसे दूर करने में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के इलेक्टि्रकल विभाग के कर्मियों को तैनात किया था। हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं उपभोक्ताओं को भी विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-66 में रहने वाले दिलीप ने बताया कि बारिश व ओले गिरने के बाद विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था धराशायी हो गई। कई सेक्टरों व गांवों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई बार हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन करने पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं हिंडन विहार निवासी राजकुमार ने बताया उनके सेक्टर में ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। शिकायत के बाद भी कई घंटे तक बिन बिजली व पानी के काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


164 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ
मुख्यालय स्तर से आर्थिक मॉनिटरिंग में राजस्व प्राप्ति में कोई खास असर नहीं पड़ा है। मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने बताया कि 16 से 19 मार्च के बीच करीब 164 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। हड़ताल खत्म होने से राजस्व प्राप्ति की प्रक्रिया में और तेजी आएगी।
बारिश ने बिगड़ी व्यवस्था :
शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश ने बिजली विभाग की परेशानी बढ़ा दी। करीब 60 से अधिक स्थानों में फीडर में दिक्कत आने के कारण करीब 50 से अधिक सेक्टर व गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे दूर करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी देर रात तक जूझते रहे। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने राहत महसूस की। अब मरम्मत कार्य को तेज किया जाएगा।
नए कनेक्शन व बिलिंग के अटके काम होंगे पूरे:
हड़ताल के वजह से कई स्थानों पर बिलिंग काउंटर बंद करा दिए गए। इस वजह से उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो सके। अब सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद बकायेदार उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा करा सकेंगे। इस दौरान बिल शुक्रवार से रविवार के बीच बिजली बिल जमा की निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा। उपभोक्ताओं को मूल बिल का ही भुगतान करना होगा।


हड़ताल पर गए कर्मी काम पर लौट आए हैं। बाहर से जो लोग बुलाए गए थे उन्हें वापस कर दिया गया है। इस दौरान उपभोक्ता ने 323 शिकायतें दर्ज कराई थी। जिसमें 306 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष का निस्तारण सोमवार तक कर दिया जाएगा। - राजीव मोहन, मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed