फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric wire snapped, 4 vehicles burnt

Noida News: टूट कर गिरा बिजली का तार, चार वाहन जले

Sun, 26 May 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electric wire snapped, 4 vehicles burnt
फोटो--
विज्ञापन

टूट कर गिरा बिजली का तार, चार वाहन जले
एक कार, एक बाइक और दो स्कूटी में लगी आग
दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-104 की मार्केट में रविवार सुबह बिजली के तार टूटने से एक कार समेत कुल चार वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बढ़ गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्केट में हाजीपुर गली नंबर आठ से दस की तरफ जाने वाला बिजली का तार रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक टूट कर गिर गया। तार से चिंगारी भड़कते ही वहां खड़ी एक कार, एक बाइक और दो स्कूटी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख कर वहां खड़े अन्य वाहनों को हटाया। गनीमत रही कि आग वहां मौजूद अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना स्थल के पास ही एक होटल भी हैं, जिसके कारण यहां अन्य कई गाड़ियां खड़ी थी।
विज्ञापन

12 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप
लोगों का आरोप है कि घटना के बाद करीब 12 घंटे तक सेक्टर-104 मार्केट और बाजार में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में मार्केट के व्यापारी और हाजीपुर में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद कुछ देर के लिए गली नंबर आठ और दस में बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। रेस्क्यू के बाद टूटे हुए तार को जोड़कर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बिजली के तार टूटने की बात की अभी पुष्टी नहीं
बिजली के तार टूटने से वाहनों में आग लगने की सूचना अपुष्ट हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि कार में आग लगने से बिजली के तार में आग लगी थी और तार टूट कर गिरे हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है। जिसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी थी।

- निशांत नवीन, अधिशासी अभियंता।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed