फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric Product will showed in Elecrama

इलेक्रामा में पॉवर सेक्टर समेत इलेक्ट्रिक उत्पादों का होगा प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electric Product will showed in Elecrama
इलेक्रामा-2020 के आयोजन के बारे में जानकारी देते आयोजक। - फोटो : Grnoida
इलेक्रामा में पॉवर सेक्टर समेत इलेक्ट्रिक उत्पादों का होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री और पावर सेक्टर की सबसे बड़ी प्रदर्शनी ‘इलेक्रामा’ का 14वां संस्करण 18 से 22 जनवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। ‘इलेक्रामा 2020’ में रिन्यूएबल्स एनर्जी, एनर्जी स्टोरेज, इंडस्ट्री 4.0 के जरिए इलेक्ट्रिसिटी का ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन, आईओटी, एआई आदि के साथ इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र पर फोकस किया जाएगा। इस वर्ष प्रदर्शनी का विषय ‘एनर्जी ट्रांजिशन एंड न्यू टेक्नोलॉजी’ रखा गया है।
‘इलेक्रामा’ के चेयरमैन अनिल साबू ने बताया कि प्रदर्शनी के अलावा इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदर्शनी में नए बदलाव, विद्युत उद्योग की नई प्रौद्योगिकी, नवाचारों और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल्स, इलेक्ट्रोमोबिलिटी, ऑटोमेशन और पावर स्टोरेज सहित सभी पहलू दर्शाए जाएंगे। प्रदर्शनी में लगभग 1370 प्रदर्शकों में से 320 विदेशी और 1050 देशभर से आए प्रदर्शक शामिल होंगे। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेटिक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (ईमा) के अध्यक्ष आरके चुघ ने कहा कि प्रदर्शनी में लगभग 120 देशों से खरीददार आने की उम्मीद है। वहीं, पांच दिनों के आयोजन में लगभग तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। ईमा के महानिदेशक सुनील मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष इलेक्रामा में 25 से 30 हजार करोड़ के व्यापारिक अनुबंध होने की भी संभावना है। पिछले इलेक्रामा में आठ हजार की व्यापारिक बातचीत के सापेक्ष अनुबंध आधे यानी करीब चार हजार करोड़ ही हो पाए थे।
विज्ञापन

रोजगार को बढ़ाने पर होगी चर्चा
पॉवर सेक्टर में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की जाएगी। खासतौर पर इसके लिए विशेषज्ञों की वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें किस तरह से महिलाओं को अधिक रोजगार मिल सके और पॉवर व इलेक्ट्रिक सेक्टर में कैसे उनकी भागेदारी बढ़ाई जाए, इस पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगा नई तकनीक का ज्ञान
ईमा के अध्यक्ष आरके चुघ ने बताया कि तकनीकी कॉलेजों में बहुत से कोर्स आउटडेटेड हो चुके हैं। रोजगार के लिए उद्योगों को जिस तरह की स्किल से परिपूर्ण युवा चाहिए, वह नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदर्शनी में युवाओं के लिए इंडस्ट्री 4.0, इलेक्ट्रिसिटी का ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन जैसे विषयों की जानकारी के लिए सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कोई भी युवा इन सेशन में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed