फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Election Commission is doing politics on ammonia, all three commissioners should show it by drinking water: Kejriwal

अमोनिया पर चुनाव आयोग कर रहा सियासत, तीनों आयुक्त पानी पीकर दिखाएं: केजरीवाल

Thu, 30 Jan 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Election Commission is doing politics on ammonia, all three commissioners should show it by drinking water: Kejriwal
मुख्य चुनाव आयुक्त को दी चुनाव लड़ने की सलाह
विज्ञापन

शाह, राहुल, सचदेवा, सैनी के घर भेजा यमुना का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। आयोग पर सियासत का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने चुनौती दी कि तीनों आयुक्त यमुना का पानी पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सेवानिवृत्त होने के बाद नौकरी चाहिए, तभी उन्हें खुलेआम पैसे-चादरें बांट रहे भाजपा नेता नहीं दिख रहे हैं। अगर राजीव राजनीति करना चाहते हैं तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।
केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चारों नेता सार्वजनिक तौर पर ये पानी पीकर दिखाएं। भाजपा यमुना के पानी में मिलावट कर जहर बना रही है। सैनी पल्ला जाकर एक घूंट पानी तक नहीं पी सके और दिल्ली के लोगों को यही पानी पिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कई बार उन्हें फोन कर जहरीले पानी को नहीं भेजने को कहा, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

मुझे दो दिन में जेल में डाल देंगे
चुनाव आयोग को 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतलें भेज देंगे। तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखा दें, तो हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है। मुझे यह भी पता है कि ये लोग मुझे दो दिन में जेल में डालेंगे, डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से मांगे माफी
केजरीवाल ने शाह, सचदेवा, सैनी और राहुल गांधी को यमुना का पानी पीकर दिखाने के लिए कहा। यदि ऐसा नहीं करते तो जनता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हरियाणा की तरफ से यमुना और यूपी के जरिए गंगा का पानी आता है। अगर अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम से ज्यादा हो जाए तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उसे साफ नहीं कर सकता। हमें प्लांट को बंद करना पड़ता है और उस पानी वो वापस डायवर्ट करना पड़ता है। मुद्दा उठाने के बाद यमुना में अमोनिया की मात्रा कम होनी शुरु हो गई। मौजूदा समय अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर आ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद फंस गए हैं। उन्होंने पानी पिया और उसे फेंक दिया। पानी में या तो बहुत ज्यादा बदबू थी या पानी बहुत गंदा था। उन्होंने जिस तरह से पानी फेंका तो ऐसा लगा कि इन्हें उल्टी आ गई।

पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए, पुलिस ने रोका
बृहस्पतिवार को आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता यमुना का पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए। इस दौरान पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक दिया। संजय सिंह ने दावा किया कि केवल चार लोग ही जा रहे हैं। यह धारा 163 का उल्लंघन नहीं है। उनके साथ जस्मीन शाह, रीना गुप्ता, पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और अनुराग ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed