फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly worker commits suicide by hanging himself

Noida News: बुजुर्ग श्रमिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 26 Sep 2025 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 01:21 AM IST
सार

सोनीपत के अकबरपुर बरोटा गांव में 59 वर्षीय श्रमिक गिरीशचंद्र ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Elderly worker commits suicide by hanging himself

विस्तार

सोनीपत। गांव अकबरपुर बरोटा में श्रमिक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किराये के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गिरीशचंद्र का शव घर के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। वह फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

59 वर्षीय गिरीशचंद्र कई साल से कुंडली थाना क्षेत्र के गांव आकबरपुर बरोट में रहते थे। तीन साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। तब से वह अकेले रहते थे। साथ काम करने वाले श्रमिक ने बताया कि वह कुछ दिन से गुमसुम से रहते थे।
विज्ञापन

बुधवार रात में गर्मी की वजह से वह कमरे के बाहर लेटे हुए थे मगर सुबह उनका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीच उतरवाया। एएसआई संजय ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed