{"_id":"6916284d80895ef6c1043bf7","slug":"elderly-woman-beaten-her-clothes-torn-and-dragged-through-the-street-na-news-c-4-1-bly1009-766186-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुजुर्ग महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर गली में घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुजुर्ग महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर गली में घसीटा
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को फुसलाकर ले जाने से नाराज परिजनों ने बुधवार रात आरोपी युवक के घर में घुसकर बुजुर्ग मां को जमकर पीटा। कपड़े भी फाड़ दिए, फिर लगभग निर्वस्त्र हालत में उन्हें घर के बाहर तक खींच लाए। इत्तेफाक से एक सिपाही वहां पहुंच गया तो हमलावर भाग गए। मामला चर्चा में आया तो पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ केवल मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की।
युवती और युवक एक ही जाति के हैं और उनके बीच प्रेम प्रसंग बताया गया है। युवक के जाने के बाद से उसकी 58 वर्षीय मां घर में अकेली ही थी। घटना की रात लड़की वालों के धमकाने से डरकर बुजुर्ग महिला अगले दिन ही सुबह घर पर ताला डालकर चुपचाप रिश्तेदारी में चली गई।
युवती के परिजनों की तहरीर पर मदनापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को युवती को ढूंढते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों के पकड़े जाने पर बुजुर्ग महिला निश्चिंत होकर बुधवार को घर से जरूरी सामान निकालने के लिए गांव पहुंची। तभी रात को युवती के परिवार वाले लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और कपड़े फाड़ दिए। पीटते हुए लगभग निर्वस्त्र हालत में उन्हें घसीटते हुए गली की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी चौकी का एक सिपाही पहुंच गया। हमलावरों के भागने के बाद वह थाने गईं।
विज्ञापन
वहां पहले तो टरका दिया, बाद में पुलिसकर्मियों ने अपने हिसाब से तहरीर लिखकर उनसे अंगूठा लगवा लिया। हमलावरों में पुरुष भी शामिल दोनों थे, मगर उन्हें नामजद नहीं किया। घटना से डरी महिला फिर रिश्तेदारी में चली गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोले- तहरीर में निर्वस्त्र करने का कोई जिक्र नहीं है। बाकी जांच कराई जाएगी।