फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly couple burnt alive in a fire in their bed

Noida News: बिस्तर में लगी आग में जिंदा जल गए बुजुर्ग दंपती

Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple burnt alive in a fire in their bed
बढापुर केग्राम कुंजेटा में वृद्ध दंपती की जलकर हुई मौत की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
बढ़ापुर (बिजनौर)। बिस्तर में लगी आग में बुजुर्ग दंपती जिंदा जल गए। दंपती के लकवाग्रस्त होने की वजह से चीखें भी नहीं निकल सकी। बीड़ी पीते हुए आग लगने की पुलिस आशंका जता रही है।
विज्ञापन

मामला गांव कुंजेटा का है। महावीर सिंह (80) और गोमती देवी (78) गांव में मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। जबकि भूतल पर बेटा रूप सिंह परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात सभी सकुशल सोए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने मकान की छत पर बने कमरे से धुंआ उठता देख नीचे कमरे में सोये रूपसिंह को खबर दी। जिस पर परिवार वालों और ग्रामीणों ने ऊपर जाकर देखा तो वहां चारों ओर धुआं उठ रहा था और कमरे में महावीर सिंह और उनकी पत्नी गोमती देवी की जिंदा जल चुके थे। वहां के हालात देखकर सभी के पैरो तले की जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन

रूप सिंह ने बताया कि उनकी मां गोमती देवी को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पक्षाघात हुआ और तभी से उठने बैठने तथा बोलने से भी मोहताज थी। जबकि पिता महावीर सिंह को करीब डेढ़ माह पूर्व पक्षाघात के शिकार हुए। दोनों बुजुर्ग बिस्तर पकड़ चुके थे। महावीर सिंह को बीड़ी पीने की लत थी। माना जा रहा है कि बीड़ी से आग लगी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने पर लकवाग्रस्त होने की वजह से बुजुर्ग दंपती बिस्तर न तो उठ पाए और न चिल्ला पाए। प्रथम दृष्टया हादसे से ही मौत हुई है। फिर भी मौत का सही कारण पता करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बढापुर केग्राम कुंजेटा में वृद्ध दंपती की जलकर हुई मौत की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद

बढापुर केग्राम कुंजेटा में वृद्ध दंपती की जलकर हुई मौत की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद

बढापुर केग्राम कुंजेटा में वृद्ध दंपती की जलकर हुई मौत की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद

बढापुर केग्राम कुंजेटा में वृद्ध दंपती की जलकर हुई मौत की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed