फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly bike rider dies after getting trapped between two cars

Noida News: दो कारों के बीच फंसकर बुजुर्ग बाइक सवार की मौत

Wed, 15 May 2024 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after getting trapped between two cars
राजौरी गार्डन में फोर्ड एंडेवर ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर आगे बीएमडब्ल्यू में भिड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने एंडेवर व बीएमडब्ल्यू कार चालक को हिरासत में लिया, मामला दर्ज कर छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन में बुधवार सुबह दो कारों के बीच फंसकर किशन लाल (65) की मौत हो गई। किशन बाइक पर सवार होकर राजा गार्डन जा रहे थे। इस बीच पीछे से आई फोर्ड एंडेवर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी एंडेवर नहीं रुकी और आगे जा रही बीएमडब्ल्यू को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशन की बाइक दोनों कारों के बीच बुरी तरह फंस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भीड़ ने दोनों कारों में सवार आरोपियों को पकड़ लिया। हादसे के बाद मौके पर भीषण जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार, एंडेवर चालक की पहचान नांगलोई निवासी गौरव सोनी (27) के रूप में हुई है। आरोपी मॉडल टाउन एरिया में कैफे चलाता है। हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी या नहीं पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। वहीं, पुलिस ने बीएमडब्ल्यू चालक कुनाल कात्याल (34) को भी हिरासत में लिया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों कारों को कब्जे में लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, किशन लाल परिवार के साथ तिगड़ी, खानपुर, दक्षिण दिल्ली में रहते थे। परिवार में बुजुर्ग मां, बेटी व अन्य सदस्य हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से राजा गार्डन आए थे। इस बीच रिंग रोड पर मेट्रो पिलर नंबर-181 के पास काले रंग की एंडेवर गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशन बाइक समेत गाड़ी के साथ घिसटते चले गए। आगे सफेद रंग की हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार जा रही थी। एंडेवर ने बीएमडब्ल्यू को भी पीछे से टक्कर मार दी। किशन दोनों कारों के बीच पिस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीएमडब्ल्यू भी पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बीएमडब्ल्यू चला रहे कुणाल परिवार के साथ रानी बाग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed