फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ejwjw wjejeje jsjsnsj s snjsjeje jsje

Noida News: 15 रविवार बीते, एक भी दिन नहीं हुई रजिस्ट्री, हर रविवार खुल रहा रजिस्ट्री विभाग

Sat, 25 Jul 2026 01:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
ejwjw wjejeje jsjsnsj s snjsjeje jsje
रजिस्ट्री विभाग खुला, लेकिन काम काज रहा ठप
फोटो
विज्ञापन

---

–18 अप्रैल से अब तक हर शनिवार-रविवार को वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हुई रजिस्ट्री

-शासन के आदेश पर रविवार को भी खुल रहा है रजिस्ट्रार का एक कार्यालय, लेकिन वकीलों की हड़ताल के आगे घाटे में विभाग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शासन के आदेश के तहत शहरवासियों को राहत देने के लिए हर रविवार को कार्यालय खुलने का आदेश दिया गया। उम्मीद जताई गई कि जो कार्य दिवसों पर अपने दफ्तर या अन्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करा पाते हैं, वह छुट्टी की दिन यानी रविवार को भी अपनी रजिस्ट्री से जुड़े काम काज करा सकेंगे, लेकिन असल में 19 अप्रैल से अब तक 15 शनिवार और रविवार बीत गए, एक भी दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

नोेएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि वह शासन से आए हर रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के तहत जब से यह निर्णय लिया गया है, तभी से इसके विरोध मे हैं। इसके चलते उन्होंने रविवार तो दूर, हर शनिवार को भी काम काज करना बंद कर दिया है। 19 अप्रैल से शहर में यह व्यवस्था रजिस्ट्रार विभाग में लागू भी हो गया, लेकिन तब से लेकर अब तक 15 शनिवार और 15 रविवार गुजर गए। 25 जुलाई को 16वाँ ऐसा शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज बंद है। यानी करीब करीब एक महीना, लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसका सीधा असर राजस्व विभाग को लगा है। लगातार हो रहे वकीलों-डीड राइटर्स की हड़ताल के चलते अब विभाग को भी चिंता सताने लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी कई बार वकीलों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक वह उन्हें समझाने में असफल रहे।
विज्ञापन


क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन, क्या है वजह
बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री विभाग रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि यह निर्णय सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं और खुद शहरवासियों के हित में नहीं है। रविवार को यदि रजिस्ट्री होती है तो उससे जुड़े कामों के लिए कई बार नगद की जरूरत होती है, सरकारी काम के लिए अधिवक्ताओं को जूझना पड़ता है। बैंक बंद रहते हैं। अन्य विभाग भी रविवार को लगभग निष्क्रिय रहते हैं, ऐसे में यह निर्णय किसी भी तरह जनहित में नहीं है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों की राहत के लिए लिया था निर्णय़
नए आदेश के बाद तैयार रोस्टर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय दोपहर एक से रात आठ बजे तक खुल रहा है। सेक्टर-33 स्थित उप निबंधन कार्यालय में तीन सब-रजिस्ट्रार हैं। यहां 19 अप्रैल से रोस्टर व्यवस्था शुरू की गई है। दावा यह है कि नोएडा में कामकाजी लोग अधिक हैं। रजिस्ट्री के लिए लोगों को विशेष छुट्टी लेनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा न करना पड़े, इसलिए रविवार को भी दफ्तर खुलने का फैसला लिया गया था। नोएडा में तीन और ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर में एक-एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं।
---------

हम रविवार को दफ्तर खुलने का विरोध कर रहे हैं, यह न तो अधिवक्ताओं के हित में है, न ही शहरवासियों के हित में है, रविवार को कार्यालय खुलने का विरोध जारी रहेगा-प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशन


सरकार ने शहरवासियों की राहत के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, पहले रविवार को कभी कभी शिविर लगाकर रजिस्ट्री होती थी, अब हर रविवार रजिस्ट्रियां हो सकेंगी-अरूण कुमार शर्मा, एआईजी-प्रथम, स्टांप एवं निबंधन विभाग, गौतमबुद्ध नगर

रजिस्ट्री विभाग खुला, लेकिन काम काज रहा ठप

रजिस्ट्री विभाग खुला, लेकिन काम काज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed