फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight projects will differentiate Raya Heritage City

राया हेरिटेज सिटी को अलग पहचान देंगे आठ प्रोजेक्ट

Sat, 20 Feb 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Eight projects will differentiate Raya Heritage City
ग्रेटर नोएडा। राया हेरिटेज सिटी को आठ प्रोजेक्ट अलग पहचान देंगे। यीडा ने राया हेरिटेज सिटी की परिकल्पना को कागजों में उकेरा है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी अगले तीन माह में आ जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन की कला व संस्कृति को सहेजने के लिए यहां संग्रहालय बनेगा। साथ ही, 24 घंटे भजन-कीर्तन व श्रीमद भागवत कथा के लिए वाचनालय बनेगा। यीडा की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, राया हेरिटेज सिटी में मथुरा-वृंदावन हाट बनेगा। इसमें यहां की झलक दिखाते उत्पाद लोग खरीद सकेंगे। मथुरा कला एवं संस्कृति केंद्र में श्रीकृष्ण व राधा की नगरी के सांस्कृतिक विरासत की झलक पा सकेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भी बनेगा। इसके पास ध्यान केंद्र भी बनेगा। यहां बैठकर लोग साधना पूरी कर सकेंगे। श्रीकृष्ण नगरी की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए संग्रहालय, बाहर से आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए धर्मशाला व आश्रम भी बनेंगे। लाइट एंड शाउंड शो इस नए शहर को और जीवंत बनाएंगे।
विज्ञापन

यीडा ने हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सीबीआरई कंपनी को दी है। दो से तीन माह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। यह शहर 9350 हेक्टेयर में बसेगा। इसमें सबसे अधिक जोर पर्यटन पर होगा इसीलिए कुल एरिया में से 731 हेक्टेयर पर टूरिज्म जोन और करीब 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित होगा। इस शहर में कुल 36 सेक्टर होंगे। इसे बसाने में करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रति हेक्टेयर 104 व्यक्तियों की आबादी प्रस्तावित की गई है। हाल ही में ब्रज विकास परिषद की बैठक मथुरा में हुई। यीडा ने मुख्यमंत्री के समक्ष भी रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री भी इस रिपोर्ट पर सहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर चौड़ी रोड से जुड़ेंगे मथुरा-वृंदावन
राया हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन से भी जोड़ा जाएगा। मथुरा से 16 और वृंदावन से 21 किलोमीटर की दूरी पर हेरिटेज सिटी प्रस्तावित है। इन दोनों शहरों से हेरिटेज सिटी तक 100-100 मीटर चौड़ी रोड बनेगी, ताकि मथुरा-वृंदावन की संकरी गलियों से निकलने पर हेरिटेज सिटी तक आसानी से पहुंचा जा सके।
पार्किंग व हेलीपैड की भी सुविधा
राया हेरिटेज सिटी में वाहनों की पार्किंग व हेलीपैड की भी सुविधा होगी। हेलीपैड से वीआईपी आगमन पर सुविधा होगा। मथुरा-वृंदावन में पर्यटकों के लिए वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पार्किंग स्थल का प्लान बनाया गया है।

हेरिटेज सिटी की परिकल्पना तैयार कर ली गई है, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने भी सहमति जताई है। इसी आधार पर सीबीआरई कंपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट आने पर कंपनी का चयन निविदा से होगा। चार माह में हेरिटेज सिटी को विकसित करने वाली कंपनी का चयन करने और तीन साल में बसाने का लक्ष्य है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed