फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight players of the district will show their strength in UP School Taekwondo Championship

Noida News: यूपी स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जिले के आठ खिलाड़ी

Sat, 13 Sep 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Eight players of the district will show their strength in UP School Taekwondo Championship
17 सितंबर तक मिर्जापुर में होगी प्रतियोगिता, खिलाड़ी रवाना
विज्ञापन

निशांत पटेल
नोएडा। जिले के आठ खिलाड़ी 17 सितंबर तक मिर्जापुर में होने वाली यूपी स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगे। वे मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कोच उमेश यति ने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गए हैं। भवानी शंकर इंटर कॉलेज से हर्ष यादव, शिवा उपाध्याय, नंदिनी, नवजीवन इंटर कॉलेज से गुलसार खातून और शुभी, डीएसएम स्कूल से कार्तिक का चयन हुआ है। बलसागर स्कूल से आदर्श यादव और रितेश कनौजिया भी चयनित हुए हैं। इस चैंपियनशिप में यूपी के 18 मंडलों और 74 जिलों से लगभग 4,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।

पंचशील विद्यालय के छात्र जिलास्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
रविवार को 12वीं शहादरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के 12 छात्र हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन और दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच कुद्दुश अली ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंतर्गत क्योरिगी और पूमसाई कैटेगरी में छात्र भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी कक्षा 6 से 8 तक के छात्र हैं। सीनियर बॉयज में कुनाल नगर, ओम सिंह यादव, प्रशांत, जूनियर बॉयज में वंश चौहान, कैडेट बॉयज में नितिन, सब-जूनियर गर्ल्स में निहारिका, राशी, सब-जूनियर बॉयज में हितेश कुमार, कैडेट गर्ल्स में निष्ठा और बालक वर्ग में प्रियांश अलग-अलग भारवर्ग में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed