{"_id":"69023dff6b0b36782904d895","slug":"eight-help-desks-will-work-seven-days-a-week-the-power-corporation-will-be-hi-tech-grnoida-news-c-1-gnd1002-3569587-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सातों दिनों काम आठ हेल्प डेस्क, हाइटेक होगा विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सातों दिनों काम आठ हेल्प डेस्क, हाइटेक होगा विद्युत निगम
विज्ञापन
फोटो
-1 नवंबर से शुरू होनी है नयी व्यवस्था, सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक करा सकेंगे शिकायत दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम को हाईटेक बनाने के लिए जिले में आठ स्थानों पर हेल्प डेस्क सातों दिन काम करेगी। ताकि शहरवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एक नवंबर से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जहां शाम पांच बजे तक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अनुसार बिजली उपकेंद्रों पर हेल्प डेस्क रूम में रंगाई और पुताई का कार्य किया जा रहा है। ताकि निर्धारित दिन एक नवंबर से हेल्प डेस्क शुरू की जा सके। आठ हेल्प डेस्क पर 12 कर्मियों को तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों के कार्य समय में बदलाव रहेगा, ताकि कार्य भी निरतंर चलता रहे और कर्मचारियों को भी राहत मिल सके। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उपभोक्ताओं की शिकायत सीधी विद्युत निगम के पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। ताकि संबंधित विभाग के अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर सकें। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार शिकायत दर्ज कराने के साथ उपभोक्ताओं को शिकायत नंबर भी दिया जाएगा।
वर्जन
जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि एक नवंबर से हेल्प डेस्क शुरू की जा सके।
विज्ञापन
- विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, पीवीवीएनएल।