Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   EEG test will start from today in the district hospital

Noida News: आज से जिला अस्पताल में शुरू होगी ईईजी जांच

Mon, 06 Oct 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
EEG test will start from today in the district hospital
- मिर्गी, सिरदर्द, ब्रेन ट्यूमर समेत अन्य तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों का हो सकेगा इलाज
विज्ञापन

- विधायक पंकज सिंह करेंगे उद्घाटन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में आज से इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (ईईजी) जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे मिर्गी, सिरदर्द, ब्रेन ट्यूमर समेत अन्य तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों से इलाज में आसानी होगी। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, परिवार कल्याण मेरठ मंडल की अपर निदेशक सीमा अग्रवाल समेत कई अधिकारी शामिल होंगे।

अभी तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को यह जांच कराने के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ता है। जहां इसकी लागत लगभग 1400 से 2500 रुपये तक आती है। जबकि जिला अस्पताल में पूरी तरह से निशुल्क होगी। अस्पताल में यह मशीन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत लगाई जा रही है। ईईजी एक विशेष प्रकार की जांच है, इसमें मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों को मापा जाता है। इसके आधार पर पता लगाया जाता है कि मस्तिष्क सामान्य रूप से काम कर रहा है या नहीं। यह जांच मिर्गी के मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इससे दौरे (सीजर) के प्रकार और तीव्रता का आकलन किया जा सकता है। इसके अलावा यह जांच नींद संबंधी समस्याओं, ब्रेन ट्यूमर, सिर में चोट, अनिद्रा और ध्यान संबंधी विकारों के निदान में भी मददगार होती है।
विज्ञापन


अभी सिटी स्कैन की है निशुल्क सुविधा
अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज आते हैं। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों को ईईजी जांच की जरूरत पड़ती है, ताकि उचित उपचार मिल सके। अभी तक सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है। अभी अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजियोथेरेपी विभाग का होगा विस्तार
जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी विभाग का भी विस्तार हो रहा है। यहां पर दो अल्ट्रासाउंड मशीनें आई हैं। इससे मसल्स के दर्द का पता लगाया जा सकेगा।
------------
वर्जन
कल से ईईजी व फिजियोथेरेपी विभाग का विस्तार किया जा रहा है। इससे सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।
डॉ अजय राणा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed