{"_id":"6ac3c47b62851defee0e30dc","slug":"education-noida-news-c-23-1-lko1064-108259-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रवृत्ति की धनराशि से इंजीनियर बनने का सपना पूरा करेंगे विनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रवृत्ति की धनराशि से इंजीनियर बनने का सपना पूरा करेंगे विनीत
विज्ञापन
- ओबीसी की छात्रवृत्ति योजना से नोएडा के छात्र ने कॉलेज की फीस जमा की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के जेएसएस कॉलेज में बीटेक के 21 वर्षीय छात्र विनीत सैनी को छात्रवृत्ति योजना से सहायता मिली हैं। आर्थिक तंगी के कारण इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने में दिक्कत आ रही थी लेकिन सरकार की योजना के तहत 54 हजार से अधिक धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में मिली हैं।
अफसरों ने बताया कि ओबीसी वर्ग से आने वाले विनीत का सपना एक योग्य इंजीनियर बनना है। विनीत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को अपने भविष्य का आधार बनाया। बीटेक में प्रवेश लेने के बाद वो पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन परिवार के सीमित आय के साधनों के कारण कॉलेज की फीस और शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करना मुश्किल हेा रहा था। ट्यूशन फीस के साथ परीक्षा शुल्क, किताबें, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक जरूरतों का खर्च भी परिवार के लिए आर्थिक दबाव बढ़ा रहा था। विनीत के सामने चुनौती थी कि आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखे और इंजीनियर बनने के लक्ष्य हासिल कर सके। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओबीसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ विनीत को मिला। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 54,950 की आर्थिक सहायता मिली है। छात्रवृत्ति की यह राशि ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क, पुस्तकों, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बनी हैं। छात्र विनीत ने सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।