फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education is important in today's era: Dharmesh

आज के युग में शिक्षा जरूरी है : धर्मेश

Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Education is important in today's era: Dharmesh
फोटो 3स्कूल में छात्रों को कानूनी जानकारी देते अधिवक्ता धर्मेश जोशी।संवाद
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागल चौधरी में कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बस्ती राम प्रधानाचार्य ने की।
विज्ञापन

शिविर में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने छात्रों को नई दिशा-नई उड़ान की जानकारी दी। किशोर न्याय व्यवस्था व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आज के युग में शिक्षा जरूरी है। कानून में न कोई गरीब होता है और न ही कोई अमीर होता है।

कानून सभी के लिए एक समान होता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के द्वारा प्रत्येक नागरिक जिसकी आय तीन लाख रुपये सालाना से कम हो मुफ्त वकील व मुफ्त कानूनी सलाह ले सकता है। जोशी ने बताया कि किसी भी नागरिक को कोई कानून संबंधित समस्या है तो वह जिला सेवा प्राधिकरण नारनौल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ उन्होंने 13 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। अशोक कुमार ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस शिविर में महेंद्र लीगल इंचार्ज विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed