फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Edifice experts may inspect the Twin Towers this week

एडिफिस विशेषज्ञ इस सप्ताह कर सकते हैं ट्विन टावर का निरीक्षण

Tue, 01 Feb 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Edifice experts may inspect the Twin Towers this week
नोएडा। एमरॉल्ड कोर्ट सेक्टर-93ए स्थित 32 मंजिला ट्विन टावर को गिराने के लिए उसमें विभिन्न प्वाइंट पर विस्फोटक लगाया जाएगा। विस्फोटक कहां से लाया जाएगा और किन रास्ताें से आएगा। इसका निरीक्षण करने एडिफिस कंपनी की टीम जल्द ही नोएडा आ सकती है। टीम यह भी देखेगी कि ट्विन टावर में लगाने से पहले विस्फोटक का भंडारण कहां किया जाएगा।
विज्ञापन

सुपरटेक बिल्डर ने मुंबई की एडिफिस कंपनी के साथ ट्विन टावर को ध्वस्त करने का करार किया है। इसके लिए बिल्डर कंपनी ने अब विस्फोटकों के भंडारण, परिवहन और उसके उपयोग के लिए पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसी ओर यातायात डायवर्जन योजनाओं के लिए 10 विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए पहले ही आवेदन कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश को देखते हुए प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा भी सभी 10 विभागों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कंपनी को एनओसी देने की सिफारिश की जा चुकी है। एजेंसी अब जल्द ही टावर तोड़ने के लिए जरूरी सामान मौके पर पहुंचाने की शुरुआत करेगी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर जरूरी सामान और मशीनें मौके पर पहुंचना शुरू हो जाएंगी। एडिफिस एजेंसी ने कार्ययोजना में स्पष्ट किया है कि टावर को ध्वस्त करने से लेकर उसका मलबा साफ करने में 180 दिन का समय लगेगा। पहले 90 दिनों के दौरान विस्फोटक लगाने के साथ ही इमारत में सुरक्षा के अन्य उपाय पर काम किया जाएगा। इमारत को ध्वस्त करने में मात्र 10 सेकेंड लगेगा। इसके बाद बाकी 90 दिन का समय मलबा साफ करने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed