फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eco-friendly Ganesh idols and glittering garlands illuminate the markets.

Noida News: इको-फ्रैंडली गणेश मूर्तियों और जगमगाते झालरों से जगमगाए बाजार

Wed, 15 Oct 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Eco-friendly Ganesh idols and glittering garlands illuminate the markets.
पुष्पकमल मिट्टी के दीये और स्वदेशी झालरों ने ग्राहकों का मोहा मन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली करीब आते ही शहर के बाजार झालरों की रोशनी और रंगों से जगमगा उठे हैं। इस बार बाजारों में इको–फ्रेंडली गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर मिट्टी के दीयों और सजावटी सामग्री की भरमार है। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदारों के चेहरों पर रौनक है तो ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार ग्राहक में स्वदेशी उत्पादों की अधिक मांग है।

सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट, सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट, सेक्टर-27 ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर 49 बरौला, हाजीपुर, भंगेल समेत अन्य प्रमुख बाजारों में सजावटी सामान की बुधवार को खूब बिक्री हुई। 20 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शहरवासी इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की बजाय मिट्टी और गोबर से बनी गणेश–लक्ष्मी मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, छोटे आकार की मिट्टी की मूर्तियां 150 से 300 रुपये में मिल रही हैं जबकि आकर्षक डिजाइनों वाली बड़ी मूर्तियों की कीमत 500 से 1500 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव में मिट्टी के दीये की खरीद फरोख्त करने वाले पवन ने बताया कि इस बार मिट्टी के पारंपरिक दीयों के साथ-साथ अब डिजाइनर दीये भी बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। कई दुकानों पर रंगीन और सुगंधित दीयों की नई रेंज आई है, जिनकी कीमत 10 से 100 रुपये प्रति सेट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख दीया बिकने का अनुमान, आधे बिके
दीया की खरीद फरोख्त करने वाले सेक्टर-35 निवासी पवन ने बताया कि इस बार करीब 10 लाख दीया बिकने की उम्मीद जताई जा रही है। नवरात्र से ही दीया की बुकिंग का काम शुरू हो जाता है। अब तक पांच लाख से अधिक दीया बिक चुके हैं। वहीं, दीया तैयार करने वाले चन्नी ने बताया कि इस बार बारिश ने काम पर खलल डाला। समय रहते दीया नही बन सके, इसके चलते थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।


चाइनीज ही नही स्वदेशी झालरों की भी मांग बढ़ी
सेक्टर-49 बरौला के व्यापारी शिवा चौहान ने बताया कि झालरों में भी इस बार चाइनीज उत्पाद के साथ स्वदेशी झालरों का संगम देखने को मिल रहा है। देसी कंपनियों ने एलईडी आधारित झालरों के कई नए मॉडल लांच किए हैं, जो ऊर्जा की बचत के साथ लंबी अवधि तक चलते हैं। इनकी कीमत 40 रुपये प्रति लड़ी से लेकर करीब 100 रुपए प्रति लड़ी भी है, आमतौर पर इनकी लंबाई 15 मीटर होती है। इसी के अनुसार लोग थोक में या फिर रिटेल में इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

गणेश–लक्ष्मी मूर्तियां (मिट्टी की) कीमत (रुपये में)



छोटी साइज (साधारण) 150 – 300

मध्यम साइज (डिजाइनर) 400 – 700

बड़ी साइज (कलात्मक/हैंडक्राफ्टेड) 800 – 1500

-------
दीये (मिट्टी के)
साधारण पारंपरिक दीये (प्रति दर्जन) 60 – 100

रंगीन / डिजाइनर दीये (प्रति सेट) 100 – 250

सुगंधित या सजावटी दीये (गिफ्ट पैक) 150 – 400

--------
झालर (स्वदेशी)
एलईडी बेसिक झालर 40 – 100

मल्टीकलर एलईडी झालर 150 – 250

सोलर/ऊर्जा बचाने वाली झालर 250 – 400

झालर (चाइनीज) 40 - 100

म्यूजिक व एफेक्ट लाइट झालर 200 – 350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed