फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-taxi starts from Greno to Delhi airport, fare will be cheaper

ग्रेनो से दिल्ली एयरपोर्ट तक ई-टैक्सी शुरू, सस्ता होगा किराया

Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
E-taxi starts from Greno to Delhi airport, fare will be cheaper
दिल्ली तक चलने वाली ई टैक्सी । - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। 210 किमी के अटल विद्युत मार्ग (दिल्ली से ग्रेनो और ग्रेनो से आगरा तक) दो दिन पहले ई-टैक्सी का ट्रायल रन पूरा हो गया है। बुधवार से एक्सपो मॉर्ट ग्रेनो से दिल्ली एयरपोर्ट तक ई-टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई है। अभी यह सेवा एक्सपो मॉर्ट में कार्यक्रम के दौरान मिलेगी। अगले वर्ष अप्रैल से जयपुर से लेकर दिल्ली और दिल्ली से आगरा तक इलेक्ट्रिक लाइन पड़ने के साथ ही शुरू हो सकेगी। वर्तमान में 10 इलेक्ट्रिक टैक्सी से आगंतुकों को दिल्ली एयरपोर्ट या अन्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

ईज ऑफ डुइंग बिजनेस डिवीजन के राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक अभिजीत सिन्हा ने बताया कि दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिये आगरा तक नवंबर 2020 में इलेक्ट्रिक कारों का ट्रायल रन शुरू हुआ था। आगरा और नोएडा में इसके लिए चार्जिंग स्टेशन लगाए गए थे। कोरोना के कारण ट्रायल रन में देरी हुई। ट्रायल रन पूरा होने पर दो दिन पूर्व ही एक्सपो मॉर्ट में तीन कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाया गया है। इलेक्ट्रिक ऊर्जा से चलने वाली हरे नंबर प्लेट की दस टैक्सी लगाई गई हैं। यह एक्सपो मॉर्ट में होने वाले सभी कार्यक्रमों में जारी रहेंगी।
विज्ञापन

ग्रेनो से दिल्ली एयरपोर्ट तक 804 रुपये किराया
टैक्सी चलाने चालक विक्रम ने बताया कि यह सीएनजी-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से काफी कम किराया ले रही है। ब्लू स्मार्ट एप पर टैक्सी बुक करनी पड़ती है। इस रूट पर ओला और उबर की पेट्रोल-सीएनजी कारों का किराया करीब 12 सौ रुपये है। जबकि, ई-टैक्सी का किराया 804 रुपये के आसपास है। इससे पैसे की बचत होगी और ग्राहक को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से आगरा तक बनेगा इलेक्ट्रिक पथ
अभिजीत सिन्हा ने बताया कि जयपुर से वाया दिल्ली-नोएडा-ग्रेटर नोएडा होते हुए आगरा के लिए 520 किमी का रास्ता इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। दिसंबर तक जयपुर से दिल्ली तक ट्रायल रन पूरा होगा। इसके 90 दिन के अंदर छह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 11 हजार केवी की विद्युत लाइन डाली जाएगी। इसमें एक चार्जिंग स्टेशन एक्सपो मॉर्ट में भी बनाया जा रहा है। इसमें एक साथ नौ गाड़ियां चार्ज हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि वैसे भी नोएडा और ग्रेनो में 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनने हैं। हमने प्राधिकरणों को ट्रायल रन, पायलट आदि की मदद करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed