{"_id":"646b26ac43119a5a740e2165","slug":"e-scooty-rider-wearing-helmet-was-challaned-for-no-helmet-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये तो गजब हो गया: हेलमेट पहने ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट को लेकर हुआ चालान, CCTV कैमरे से हुआ ये कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो गजब हो गया: हेलमेट पहने ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट को लेकर हुआ चालान, CCTV कैमरे से हुआ ये कारनामा
Mon, 22 May 2023 01:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 May 2023 01:54 PM IST
सार
स्कूटी सवार ने इसका विरोध जताते हुए वीडियो के फोटो को क्रॉप कर यातायात विभाग को भेज कर इसे संशोधित करने की मांग की है।
विज्ञापन
हेलमेट पहने ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट का किया चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों से शहर में यातायात व्यवस्था की निगरानी और कार्रवाई में लगातार खामियां सामने आ रही है। रविवार को एडोब चौराहे के पास इनसे हेलमेट पहने हुए एक ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट का चालान कर दिया गया। उसने नोएडा यातायात पुलिस से मामले की शिकायत की है।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की मदद से शहर में कुल 84 स्थानों पर आधुनिक स्तर के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से शहर में यातायात व्यवस्था के साथ आपराधिक वारदातों को सुलझाने में भी मदद मिल रही है। लेकिन इन दिनों यही सीसीटीवी कैमरे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इनसे आए दिन वाहन चालकों के घर व मोबाइल फोन पर गलत चालान के मैसेज पहुंच रहे हैं।
ताजा मामले में स्कूटी सवार ने इसका विरोध जताते हुए वीडियो के फोटो को क्रॉप कर यातायात विभाग को भेज कर इसे संशोधित करने की मांग की है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि कैमरे में तकनीकी व सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण कई बार गलत चालान हो रहे हैं। इन्हें एनआईसी मुख्यालय में भेज कर संशोधित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एक स्कूटी पर चार लोग हुए सवार
शहर में एक स्कूटी पर चार लोगों के सवार होकर फर्राटा भरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सेक्टर-18 में तुलसी मार्केट के पास हाथ में हेलमेट लेकर बाइक चलाने वाले एक पुलिसकर्मी पर भी चालान की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शशि चौक से नोएडा गोल्फ कोर्स रोड पर दो नाबालिग बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते हुए नजर आए। बाइक पर पुलिस स्टीकर भी लगा हुआ है। पुलिस इस स्कूटी के आधार पर छानबीन कर रही है।