फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-scooty rider wearing helmet was challaned for no helmet

ये तो गजब हो गया: हेलमेट पहने ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट को लेकर हुआ चालान, CCTV कैमरे से हुआ ये कारनामा

Mon, 22 May 2023 01:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 May 2023 01:54 PM IST
सार

स्कूटी सवार ने इसका विरोध जताते हुए वीडियो के फोटो को क्रॉप कर यातायात विभाग को भेज कर इसे संशोधित करने की मांग की है।

विज्ञापन
E-scooty rider wearing helmet was challaned for no helmet
हेलमेट पहने ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट का किया चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों से शहर में यातायात व्यवस्था की निगरानी और कार्रवाई में लगातार खामियां सामने आ रही है। रविवार को एडोब चौराहे के पास इनसे हेलमेट पहने हुए एक ई-स्कूटी सवार का नो हेलमेट का चालान कर दिया गया। उसने नोएडा यातायात पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की मदद से शहर में कुल 84 स्थानों पर आधुनिक स्तर के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से शहर में यातायात व्यवस्था के साथ आपराधिक वारदातों को सुलझाने में भी मदद मिल रही है। लेकिन इन दिनों यही सीसीटीवी कैमरे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इनसे आए दिन वाहन चालकों के घर व मोबाइल फोन पर गलत चालान के मैसेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा मामले में स्कूटी सवार ने इसका विरोध जताते हुए वीडियो के फोटो को क्रॉप कर यातायात विभाग को भेज कर इसे संशोधित करने की मांग की है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि कैमरे में तकनीकी व सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण कई बार गलत चालान हो रहे हैं। इन्हें एनआईसी मुख्यालय में भेज कर संशोधित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्कूटी पर चार लोग हुए सवार
शहर में एक स्कूटी पर चार लोगों के सवार होकर फर्राटा भरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सेक्टर-18 में तुलसी मार्केट के पास हाथ में हेलमेट लेकर बाइक चलाने वाले एक पुलिसकर्मी पर भी चालान की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शशि चौक से नोएडा गोल्फ कोर्स रोड पर दो नाबालिग बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते हुए नजर आए। बाइक पर पुलिस स्टीकर भी लगा हुआ है। पुलिस इस स्कूटी के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed