फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-rickshaws will run to connect 16 metro stations

Noida News: 16 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए चलेंगे ई-रिक्शा

Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will run to connect 16 metro stations
16 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए चलेंगे ई-रिक्शा
विज्ञापन

-एनएमआरसी उपलब्ध कराएगा पार्किंग, संचालन करेंगे निजी ऑपरेटर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों की राह आसान बनाने के लिए ई-रिक्शा चलाने की कवायद फिर शुरू हो गई है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के तहत जल्द से जल्द ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एनएमआरसी के अधिकारियों ने 16 मेट्रो स्टेशनों से ई-रिक्शा चलाने की पुरानी योजना को नए सिरे से अंजाम देने की कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में एनएमआरसी ने निजी ऑपरेटरों से आवेदन मांगे थे। एक्वा लाइन के तहत नोएडा के 13 और ग्रेटर नोएडा के तीन मेट्रो स्टेशनों से ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जानी थी। लेकिन ऑपरेटरों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, जिसके बाद योजना महीनों से अटकी हुई है। पिछले दिनों प्रबंध निदेशक ने खुद मेट्रो स्टेशनों का जायजा लिया और मेट्रो से सफर भी किया था। स्टेशनों से सेक्टरों के बीच आवाजाही के साधन नहीं होने पर उन्होंने ई-रिक्शा की सुविधा जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस योजना पर काम करेगा एनएमआरसी
फिर से ई-रिक्शा ऑपरेटरों से आवेदन मांगे जाएंगे। जिस कंपनी का चयन किया जाएगा उसे तीन साल के लिए ई-रिक्शा के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। एनएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर ई-रिक्शा की उपलब्धता के आधार पर 100 से 500 वर्ग मीटर तक पार्किंग की जगह उपलब्ध कराएगा। इसमें बिजली कनेक्शन और चार्जिंग के प्वाइंट भी दिए जाएंगे। ऑपरेटरों का रुझान बढ़ाने के लिए नियमों में ढील भी दी जा सकती है। करीब 29 किमी लंबी एक्वा मेट्रो लाइन पर 21 स्टेशन हैं, लेकिन 16 पर ही यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन के बीच पहले ही सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
नोएडा : सेक्टर-51, 76, 101, एनएसईजेड, सेक्टर-83, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147 व सेक्टर-148 स्टेशन।

ग्रेटर नोएडा : परीचौक, अल्फा-1 और डेल्टा-1 स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed