{"_id":"5e03b07a8ebc3e87df028bb6","slug":"e-cycle-service-start-at-3-metro-stations-noida-news-noi481742086","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मेट्रो स्टेशनों पर ई-साइकिल की सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मेट्रो स्टेशनों पर ई-साइकिल की सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। एक्वा लाइन के तीन मेट्रो स्टेशनों पर ई-साइकिल की सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले चरण में नोएडा के चार और ग्रेटर नोएडा के चार स्टेशनों पर इस तरह की सुविधा देने की बात की गई है। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-51, 50 और सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशनों पर इस तरह की सुविधा देनी शुरू हुई है। यहां 10-10 ई-साइकिल रखी गई हैं, जिसे ऐप के माध्यम से शुरू किया गया है। मेट्रो स्टेशनों से उतरने वाले यात्री और आसपास की सोसाइटियों के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। एनएमआरसी ने आसपास की सोसाइटियों के लोगों से स्टैंड बनाने के लिए आवेदन देने को भी कहा है।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में 62 लोकेशनों पर ई-साइकिल की सेवा शुरू करने के लिए स्थान चिह्नित करने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही ऐसे स्थानों पर ई-साइकिल का स्टैंड बनाने के लिए कवायद शुरू होगी। प्राधिकरण की ओर से इसे बनाने का मकसद यह है कि लोग ऑटो, टैक्सी या बस की सेवा न लेकर इसकी सुविधा लें। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही, पूरे शहर में इस प्रकार की सेवा 100 प्रतिशत शुरू करने में भी मदद मिलेगी। फिलहाल, प्राधिकरण की ओर से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।