{"_id":"68c590e821f61467d006df5e","slug":"e-comics-will-drive-away-the-fear-of-science-and-mathematics-na-news-c-23-1-lko1064-75003-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-कॉमिक्स भगाएगा विज्ञान और गणित का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-कॉमिक्स भगाएगा विज्ञान और गणित का डर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के मन से विज्ञान व गणित का डर समाप्त करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) रोचक विज्ञान ई-कॉमिक्स तैयार करा रहा है। ई-कॉमिक्स के माध्यम से छात्रों को गुरुत्वाकर्षण बल, आर्किमिडीज के सिद्धांत, पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएं इत्यादि को रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसके माध्यम से छात्रों को वैज्ञानिक शब्दावली समझाई जाएगी। इसे विज्ञान से जुड़ी अवधारणाएं स्पष्ट होंगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) राज सिंह यादव ने बताया कि ई-कॉमिक्स नवाचार छात्रों में स्टेम (एसटीईएम- साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) लर्निंग में सहायक बनेगा। ई-कॉमिक्स में वैज्ञानिक कहानियों से विभिन्न संक्रियाओं और नियमों को रोचक ढंग से समझने और विज्ञान को स्पष्ट एवं रोचक बनाने के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि ई-कॉमिक्स के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों, अवधारणाओं को परिभाषित करने या उनके शब्द बताने में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर रोचक और सरल बनाया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्रों को गणित व विज्ञान विषय को आसानी से समझाने में एनसीईआरटी मदद करेगा।