{"_id":"6a3c37932e1896910605f450","slug":"e-bus-drivers-are-in-a-dilemma-regarding-pari-chowk-noida-news-c-23-1-lko1064-98332-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परी चौक को लेकर ई-बसों के चालक दुविधा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परी चौक को लेकर ई-बसों के चालक दुविधा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोए़डा (संवाद)। परी चौक पर किस साइड से बसें को निकलाना है, किस ओर से कहां की सवारियां लेनी है। इसको लेकर सिटी ई-बसों के चालक दुविधा में हैं। सिटी बसों को भी रोडवेज के रूटों से निकाल दिया जा रहा है। उनको सूरजपुर समेत अन्य स्थानों की सवारियां नहीं मिल पा रही है।
नोएडा से परी चौक पहुंचाने वाली बसों को परी चौक के गोल चक्कर से सीधे निकलते हुए सवारियां लेनी है। लेकिन, अन्य बसों की तरह उनको भी कई बार सर्विस रोड से निकाल दिया जाता है। सर्विस रोड पर निकलने के चलते सूरजपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाली सिटी बसों को परी चौक से सवारियां नहीं मिल पाती है। जिस और सूरजपुर की सवारियां होती है वहां पर ऑटो का जमावडा रहता है। वहीं सवारियां भी सूरजपुर जाने के लिए सिटी बसों का इंतजार करती रह जाती है। सर्विस रोड से उनको अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट से निकाल दिया जाता है।
यात्री देवेंद्र ने बताया कि वह कई बार सूरजपुर जाने के लिए परी चौक पर इंतजार करता रह जाता है, लेकिन बस काफी दूर से निकल जाती है। परी चौक पर सूरजपुर, नोएडा समेत अन्य स्थानों के लिए सिटी बसें के लिए स्टॉपेज बनाए जाए। जिससे उन पर ही यात्री पहुंचकर इंतजार कर सके। वहीं, सिटी बस चालक देवराज ने बताया कि सूरजपुर के लिए परी चौक पर जिस स्थान पर सवारियां होती है। उससे पहले ही उनको सर्विस रोड पर मोड़ दिया जाता है। जबकि, ऑटो सरेआम गोल चक्कर पर खडे होकर सवारियां लेते हैं।