{"_id":"6734cdaab25678babf0ce050","slug":"dusu-elections-counting-of-votes-will-take-place-on-november-21-noida-news-c-340-1-del1011-68353-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव : 21 नवंबर को होगी मतगणना, इसी दिन घोषित होंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव : 21 नवंबर को होगी मतगणना, इसी दिन घोषित होंगे नतीजे
विज्ञापन
-चुनाव समिति 21 या 23 नवंबर को मतगणना कराने पर कर रही थी विचार
-हाईकोर्ट ने रोक हटाते हुए डीयू को 26 नवंबर तक मतगणना की दी थी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली्र। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव की मतगणना 21 नवंबर को होगी। मतगणना के बाद इसी दिन नतीजे घोषित होंगे। डीयू ने मतगणना कराने की तिथि को फाइनल कर दिया है। चुनाव समिति 21 नवंबर और 23 नवंबर में से किसी एक तिथि पर मतगणना कराने पर विचार कर रही थी। जिसमें से अब एक तिथि को फाइनल कर दिया गया है। डूसू चुनाव 27 सितंबर को हुए थे, पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नतीजे 28 सितंबर को घोषित होने थे। चुनावी प्रचार सामग्री के कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इस कारण से हाई कोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी।
मतगणना तिथि फाइनल होते ही डीयू ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीयू के कांफ्रेंस सेंटर में मतगणना करीब 9 बजे से शुरू कर दी जाएगी। मतगणना पर रोक लगने के बाद से मतदान में इस्तेमाल हुई 500 ईवीएम को परीक्षा विभाग में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया था। वहीं कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव के लिए इस्तेमाल हुई मतपेटियों में डाले गए बैलेट पेपर की भी गिनती की जाएगी और नतीजे जारी किए जाएंगे। कॉलेज प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में चार पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव) के लिए सुबह व शाम की पाली वाले कॉलेजों में 35.2 मतदान हुआ था। कुल 1 लाख 46 हजार वोटरों में से सिर्फ 51 हजार 400 ने ही वोट डाला था। मालूम हो कि हाई कोर्ट ने तीन दिन पहले ही मतगणना पर लगी रोक हटाते हुए डीयू को 26 नवंबर से पहले मतगणना करा नतीजे घोषित करने की अनुमति दी है।