{"_id":"690e3e20107d73005506e7d4","slug":"during-the-inspection-17-officers-and-employees-including-the-deputy-director-of-agriculture-were-found-missing-notice-was-issued-na-news-c-295-1-mau1001-135995-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निरीक्षण में उपनिदेशक कृषि सहित 17 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निरीक्षण में उपनिदेशक कृषि सहित 17 अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले, नोटिस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण मिश्र।स्रोत-सूचना विभाग
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शुक्रवार को कृषि भवन और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दो कर्मचारी दो दिन से गायब मिले, वहीं कृषि उपनिदेशक सहित 17 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले। डीएम ने इस पर कार्रवाई करते हुए अविलंब स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया।
कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपकृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सहायक परमहंस यादव, वंदना सिंह निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार प्रजापति, जयेंद्र द्विवेदी बीते 6 नवंबर से अनुपस्थित मिले।
अमित यादव कनिष्ठ सहायक भी एक नवंबर से अनुपस्थित मिले। इसके अलावा हरेंद्र यादव वाहन चालक भी अनुपस्थित पाए गए। इसीक्रम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्राविधिक सहायक ग्रुप बी संजय मौर्य, कनिष्ठ सहायक कमलेश कुमार यादव, उमेश यादव तथा राधेश्याम सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
जबकि वाहन चालक संदीप कुमार दिनांक 3 नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक आशुतोष शुक्ला अनुपस्थित मिले।
भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मानचित्रकार सुनील कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले।