{"_id":"68a5cc018b68c0d22e0482fe","slug":"durga-puja-will-be-grand-there-will-be-no-shortage-in-the-organization-kapil-noida-news-c-340-1-del1011-101761-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा होगी भव्य, आयोजन में कोई कमी नहीं रहेगी : कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा होगी भव्य, आयोजन में कोई कमी नहीं रहेगी : कपिल
विज्ञापन
28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगा उत्सव, प्रशासन देगा पूरा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में इस बार दुर्गा पूजा उत्सव भव्य होगा। आयोजन में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रहेगी। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय और दुर्गा पूजा समितियों के साथ मिलकर उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने की योजना बनाई। मंत्री ने वादा किया कि आयोजन में कोई कमी नहीं रहेगी और हर समिति को पूरा सहयोग मिलेगा।
कपिल मिश्रा ने मंगलवार को ग्रेटर कैलाश में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें ग्रेटर कैलाश की विधायक और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। ये पर्व लोगों को जोड़ता है और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार हर पूजा समिति को आयोजन में सहायता देगी ताकि कोई परेशानी न आए। उन्होंने मां दुर्गा की शक्ति हमें बुराई के खिलाफ लड़ने और समाज के लिए अच्छा करने की प्रेरणा देती है। हमारा लक्ष्य है कि ये उत्सव सुरक्षित और भव्य हो। बैठक में शिखा राय ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और समितियों की समस्याएं सामने रखीं। पूजा समितियों ने बेहतर सुरक्षा, बिजली, पानी व ट्रैफिक व्यवस्था सही करने की मांग की। इस पर कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी सुविधाएं व सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। दुर्गा पूजा का उत्सव 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।