फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Durga Puja began with the installation of Kalash in societies and sectors.

Noida News: सोसाइटी से लेकर सेक्टरों में कलश स्थापना के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा

Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja began with the installation of Kalash in societies and sectors.
पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की विघि-विधान से पूजा अर्चना की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जिले के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोसाइटी से लेकर सेक्टरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई। पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की विघि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह सुबह मंदिरों-घरों में प्रेम से बोलो जय माता दी आदि जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मां से परिवार और देश में सुख-समृद्धि व शांति की मनोकामना की
नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तो ने लंबी लाइनें लग गईं। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक, दो, अल्फा एक, दो, डेल्टा एक, दो, नालेज पार्क में मंदिरों और सेक्टर व सोसायटियों में भक्तों ने पान, सुपारी, लौंग, फूल, नारियल, फल-मिठाई के अलावा अन्य सामग्री से पूजन किया। बाजारों में लोगों ने नवरात्र के मौके पर नए वस्त्रों के साथ अन्य सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-119 के अंजन मुखर्जी ने बताया कि वह षष्ठी को देवी प्रतिमा की स्थापना के बाद विधि विधान से सामूहिक दुर्गा पूजा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार का विशेष आकर्षण 12 फीट की मां की भव्य मूर्ति रहेगी। अंजन ने बताया कि यह सेक्टर का पहला सर्वसम्मिलित दुर्गोत्सव है जो सृजोनी कल्चर सोसाइटी की पहल से संभव होने जा रहा है। वहीं, नोएडा की जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पाठक ने बताया कि 12वें दुर्गा पूजा का आयोजन कलश स्थापना के ध्वज स्वरूप हनुमान जी की स्थापना के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटियों में निकाली कलश यात्रा
ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा एक सोसाइटी में सोमवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता का प्रतीक भी है। वहीं, उपाध्यक्ष जेपी पांडेय ने बताया कि संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा। वहीं, सूरजपुर साइट-सी स्थित ओएसिस वेनेटिया हाइट्स सोसाइटी में में कलश यात्रा निकली गई। सोसायटी के बच्चों ने शाम को गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed