{"_id":"68a76690e56d00f9230ab19b","slug":"dumping-ground-becomes-a-problem-bhangel-market-deprived-of-facilities-noida-news-c-1-gnd1002-3310312-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डंपिंग ग्राउंड बना आफत, सुविधाओं से वंचित भंगेल मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डंपिंग ग्राउंड बना आफत, सुविधाओं से वंचित भंगेल मार्केट
विज्ञापन
- व्यापारी बोले मार्केट को बना दिया कूड़ा घर, व्यापार हो रहा प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जहां एक तरफ नोएडा देशभर में स्वच्छता के नाम पर अपनी पहचान बना रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में एक मार्केट के व्यापारी सफाई के लिए तरस रहे हैं। भंगेल मार्केट में अव्यवस्थाओं का दौर चरम पर है। इससे यहां के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने जल्द ही प्राधिकरण के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है। आरोप है कि मार्केट में फैली अव्यवस्थाओं की वजह से ग्राहकों का आना कम होता जा रहा है।
बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि फिलहाल सबसे बड़ी समस्या हाल ही में बना डंपिंग ग्राउंड है। जहां एक माह से प्राधिकरण की गाड़ियां कूड़ा डाल रही है। इसकी वजह से पूरी मार्केट में गंदगी का माहौल है। यहां दुर्गंध इतनी तेज है कि ग्राहकों का खड़ा होना तक मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने कहा कि यही आलम रहा तो एक दिन यहां व्यापार पूरी तरह बंद हो जाएगा।
अहम है कि डंपिंग ग्राउंड को कुछ समय पहले ही बनाया गया है। इसके अलावा व्यापारियों ने बताया कि मार्केट के सभी नाले खुले पड़े हुए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं सड़क की हालत खराब है। अतिक्रमण की वजह से म की समस्या गंभीर होती जा रही है। वहीं मार्केट में बिलकुल भी सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा पुलिस की गश्त नहीं होने के चलते मार्केट में आए दिन चोरी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
पिलर नंबर 135 के सामने पड़े खाली ग्राउंड में कूड़ा डंप किया जा रहा है जिसकी वजह से पूरी मार्केट के व्यापारी परेशान है। -सुंदर लाल मित्तल
खुले नालों की समस्या गंभीर है। यहां अक्तर हादसे होते रहते हैं। इन पर ध्यान देने की जरूरत है। - मुकेश
सड़क की हालत खराब है। इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। -अफजल
अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। ग्राहक मार्केट में आने से परहेज करने लगे हैं। - शशिकांत गुप्ता
पुलिस को समय से गश्त करनी चाहिए जिससे की चोरी जैसी घटनाएं रुक जाए - सुदेश कुमार
साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। लेकिन मार्केट में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता। - सत्यप्रकाश