फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dumper driver arrested in case of two deaths in road accident

Noida News: सड़क हादसे में दो की मौत के मामले में डंपर चालक गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dumper driver arrested in case of two deaths in road accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कूरियर बॉय और उसके साले की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। डंपर भी सीज कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान जेवर के मनीष कुमार के रूप में हुई है।
ग्रेटर नोएडा के महालक्ष्मी एंक्लेव में किराये पर रहने वाला प्रदीप यादव (29) और उसका साला कार्तिक कुमार (9) स्कूटी से बुधवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही रोजा जलालपुर चौकी से करीब 50 मीटर पहले पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रदीप यादव मूल रूप से गांव नवकोली सिमरी, थानाक्षेत्र राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार) का निवासी था। वहीं कार्तिक कुमार गांव पहोदी, थानाक्षेत्र बहेड़ा, जिला दरभंगा (बिहार) का निवासी था। पुलिस का कहना है कि प्रदीप कूरियर बॉय था। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी साधना की तहरीर पर केस दर्ज कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र के बिसरख थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 19 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे की है। जब गांव तिगरी निवासी विरजू राम की पत्नी सविता देवी बाजार से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed