फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dumper collided with divider, diesel tank burst into fire

Noida News: डिवाइडर से टकराया डंपर, डीजल टैंक फटने से लगी आग

Mon, 15 Sep 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dumper collided with divider, diesel tank burst into fire
नगर के रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-31 पर बने डिवाइडर में टक्कराने के बाद लगी आग में डंफर जलने की
बलिया। रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की रात डिवाइडर से डंपर टकरा गया। इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और केबिन व टायर जल गए। पास ही मौजूद दो ठेले भी आग की जद में आ गए। इससे एनएच-31 पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। डंपर चालक ने कूदकर जान बचाई। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गए। आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन

नरहीं थाना अंतर्गत पिपराकला निवासी मिर्जापुर से डंपर में गिट्टी लादकर बिहार जा रहा था। रेलवे स्टेशन से आसपास शाॅर्ट सर्किट की चिंगारी देख चालक घबरा गया। इस कारण डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर के कारण डीजल टैंक फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना में डंपर का केबिन, इंजन, टायर आग की चपेट में आ गए। पटरी पर खड़े अब्दुल्ला का फल लदा ठेला व डोसा का ठेला जल गया। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गए। सूचना पर ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सौरभ सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने से डंपर जला है। चालक सुरक्षित है, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed