फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dumped moped rider overturns on couple, woman dies

रेत से भरा डंपर मोपेड सवार दंपती पर पलटा, महिला की मौत

Sat, 13 Mar 2021 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dumped moped rider overturns on couple, woman dies
नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटा डंपर । - फोटो : Grnoida
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर को रेत से भरा डंपर मोपेड सवार बुजुर्ग दंपती पर पलट गया। हादसे में दिल्ली पटपड़गंज निवासी 65 वर्षीय धर्मपाल की पत्नी सुखबीरी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। इस कारण ग्रेटर नोएडा की ओर से नोएडा आने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे ग्रेटर नोएडा की ओर से आ रहा रेत से भरा डंपर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर मोपेड सवार बुजुर्ग दंपती पर पलट गया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि दिल्ली पटपड़गंज निवासी 65 वर्षीय धर्मपाल की पत्नी सुखबीरी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग दंपती शादी समारोह में शामिल होकर बुलंदशहर के निठारी गांव से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डंपर में भरी रेत सड़क पर फैल गई। इस कारण यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की ओर से आ रहे ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इसके बाद डंपर को हटवाया गया। सर्विस रोड से नोएडा की ओर ट्रैफिक रवाना किया गया।

दोपहर करीब दो बजे तक सड़क पर फैली रेत को हटाने का काम किया गया। इस बीच परी चौक की ओर से नोएडा की ओर आने वाले एक्सप्रेसवे के मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जाम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ भी काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed