{"_id":"62fbb131ffaa544760231e1f","slug":"dumb-woman-molested-by-man-in-dankaur-husband-says-police-returned-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: दनकौर में बोलने में असमर्थ महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, पति का आरोप- पुलिस ने अशिक्षित बता लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: दनकौर में बोलने में असमर्थ महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, पति का आरोप- पुलिस ने अशिक्षित बता लौटाया
Tue, 16 Aug 2022 08:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:31 PM IST
सार
महिला के पति ने बताया कि दो दिन पहले वह घर पर नहीं था। मौका पाकर गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पीड़िता को आरोपी से छुड़ाया।
विज्ञापन
बोलने में असमर्थ विवाहिता से की छेड़छाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक दिव्यांग महिला से गांव के ही व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई। पीड़िता बोल नहीं पाती है, इसलिए उसके पति ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर आरोपी की शिकायत की। पति का आरोप है कि इसके बाद भी दनकौर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
महिला के पति ने बताया कि दो दिन पहले वह घर पर नहीं था। मौका पाकर गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। बोलने में असमर्थ होने के चलते पीड़िता शोर नहीं मचा सकी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। महिला के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पीड़िता को आरोपी से छुड़ाया।
विज्ञापन
आरोपी ग्रामीणों को एकत्रित होते देख मौके से फरार हो गया। आरोप है कि दंपति शिकायत करने कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने अशिक्षित बताकर बिना शिकायत लिए ही वापस लौटा दिया। इसके बाद महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत की।
विज्ञापन
दनकौर पुलिस का कहना है कि महिला हेल्पलाइन से शिकायत मिली है। मामला मारपीट का है, जांच की जा रही है। उधर, पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने अशिक्षित कहकर लौटा दिया और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।