{"_id":"6788121d53a9c9fb450f6bef","slug":"due-to-security-reasons-airlines-cannot-visit-in-january-na-news-c-198-1-gbd1023-321-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरक्षा के मद्देनजर जनवरी में एयरलाइंस कंपनी नहीं कर सकती विजिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरक्षा के मद्देनजर जनवरी में एयरलाइंस कंपनी नहीं कर सकती विजिट
विज्ञापन
साहिबाबाद। व्यावसायिक उड़ानों से पाबंदी हटने के बाद से ही हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन अपनी नई उड़ान शुरू करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। यहां से उड़ान शुरू करने के लिए कुछ एयरलाइंस कंपनियां विजिट करना चाह रही थी लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है।
एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस की वजह से अभी जनवरी के अंत तक एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के अलावा अन्य किसी भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसकी वजह से अब कोई भी एयरलाइंस कंपनी फरवरी में ही यहां विजिट करने आएगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में गोवा और कोलकाता की उड़ान शुरू करने के लिए ही एयरलाइंस कंपनी को आमंत्रित किया गया है। इन दोनों शहरों के लिए अगस्त 2024 में उड़ान शुरू होनी थी लेकिन उड़ान संबंधी याचिका कोर्ट में जाने से दोनों शहरों के उड़ान पर रोक लग गई थी। ऐसे में पहले चरण में इन दानों शहरों के लिए ही उड़ान शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई है। उमेश यादव ने बताया नई उड़ान शुरू करने के लिए हर दिन काम हो रहा है लेकिन जनवरी तक सभी एयरलाइंस कंपनियों को इंतजार करना होगा। फरवरी में विजिट करने के बाद रूट की अनुमति लेनी होगी, इसके बाद उड़ान शुरू होगी।