फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Wait for graduation course application process to start extended

डीयू : स्नातक कोर्स की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार बढ़ा

Fri, 13 Jun 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
DU: Wait for graduation course application process to start extended
दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण नहीं हो सका शुरू, शैक्षणिक सत्र में हो सकती है देरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का इंतजार बढ़ता जा रहा है। डीयू की दाखिला प्रक्रिया के तहत 69 कॉलेजों में स्नातक के करीब 79 प्रोग्राम की 85 हजार सीटों के लिए अब तक पहला चरण (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-सीएसएएस पोर्टल) लांच नहीं किया गया है। इससे डीयू में आवेदन प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि बीते साल मई के अंत में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

इस संबंध में दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी का कहना है कि अगले हफ्ते आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि कुछ तकनीकी कारणों और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से छात्रों का डेटा नहीं मिलने के कारण देरी हो रही है। पहले चरण में सीएसएएस पोर्टल लांच होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। इससे दाखिले के इच्छुक छात्रों को पंजीकरण करना होता है। जबकि एनटीए की ओर से सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने पर दाखिले का दूसरा चरण शुरू होता है। अभी पहला चरण ही शुरू नहीं हो सका है और सीयूईटी का रिजल्ट 30 जून तक आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरे चरण में ही छात्रों को सीट का आवंटन किया जाता है। अब आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से माना जा रहा है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने में देरी होगी। बीते साल भी शैक्षणिक सत्र देरी से 29 अगस्त से शुरू हुआ था। जबकि तीन साल पहले तक डीयू में सत्र की शुरुआत 20 जुलाई तक हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article