फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: First merit list will be released today for admission to

डीयू : स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आज जारी की जाएगी पहली मेरिट लिस्ट

Mon, 31 Jul 2023 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
DU: First merit list will be released today for admission to
-सीट स्वीकार नहीं करने पर सिस्टम से हो जाएंगे बाहर, नहीं मिलेगा दाखिला
विज्ञापन


-एक से ज्यादा सीट आवंटन होने पर किसी एक सीट को स्वीकारना होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर 2023-24 में स्नातक कोर्सेज के दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची मंगलवार(आज) 01 अगस्त को जारी होगी। सूची में सीट का आवंटन होने पर छात्र को आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। छात्र द्वारा सीट स्वीकार नहीं करने पर वह पूरे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) से बाहर हो जाएंगे। इस तरह से वह सीएसएएस के किसी चरण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसकी वजह से उन्हें इस साल दाखिले से वंचित होना पड़ सकता है। मालूम हो कि 16 अगस्त से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

डीयू में मंगलवार शाम पांच बजे स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के तहत छात्र को अपनी सीट को स्वीकार करने के लिए एक से चार अगस्त शाम पांच बजे तक का समय मिलेगा। यदि किसी छात्र को सूची में एक से ज्यादा सीटें आवंटित होती हैं तो उसे किसी एक सीट को स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने की सूरत में यह माना जाएगा कि छात्र उस सीट पर दाखिला नहीं चाहता है और वह सिस्टम से बाहर हो जाएगा। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि छात्र को जिस भी कॉलेज व कोर्स में सीट मिले, वह स्वीकार जरूर करें। यदि वह अपनी सीट से खुश है तो छात्र फ्रीज का विकल्प चुने। यदि वह अन्य सूची का इंतजार करना चाहता है तो अपनी सीट के लिए अपग्रेड का विकल्प चुनें। दस्तावेजों के सत्यापन के समय यदि कॉलेज कोई प्रश्न उठाता है तो समय से उसका जवाब जरूर दें। छात्र के दस्तावेज पूरे होने जरूरी हैं, क्योंकि किसी भी सूरत में शपथ पत्र के आधार पर दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------

इन कारणों से रद होगा सीट का आवंटन

यदि कोई छात्र तय समय सीमा के अंदर आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता और फीस का भुगतान करने में विफल रहता है। दस्तावेज व प्रमाणपत्रों के अमान्य व फर्जी पाए जाने तथा स्नातक स्तर के लिए तय न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करने पर आवंटित सीट को रद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

सीट आवंटन की महत्वपूर्ण बातें

-छात्र अपने डैश बोर्ड पर सीट आवंटन को देखें।
-जिस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उसमें ही सीट को स्वीकार करना होगा।

-सीट स्वीकार करने पर कॉलेज छात्र के दस्तावेजों की जांच करेगा।
-दस्तावेज सत्यापन के बाद कॉलेज उम्मीदवार की आवंटित सीट को स्वीकृत या अस्वीकार करेगा।

-कॉलेज की मंजूरी के बाद छात्र को दाखिला फीस का भुगतान करना है
-अस्वीकृति, सीट रद्दीकरण और नाम वापसी के कारण खाली हुई सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीयू अगला राउंड आयोजित करेगा।

-जो छात्र इस दौरान अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे उन पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अगले आवंटन राउंड में विचार किया जाएगा।

-अपग्रेड का विकल्प लेने पर छात्र को अपग्रेड की गई सीट को स्वीकार करना होगा।

-अपग्रेड सीट स्वीकार न करने पर रद्द माना जाएगा और छात्र दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा।

-सीट फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा।

-------------

दाखिला शेड्यूल

-पहली सीएसएएस आवंटन सूची

-01 अगस्त (शाम पांच बजे)

-सीट स्वीकार करना



-01 अगस्त से 04 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

-ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-01 अगस्त से 05 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
-ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-06 अगस्त( शाम 4:59 मिनट)
-खाली सीटों की जानकारी


-07 अगस्त शाम पांच बजे

-वरीयताओं को री-ऑर्डर करना

-07 अगस्त शाम पांच बजे से 08 अगस्त शाम 4:59 मिनट

-दूसरी सीट आवंटन सूची


-10 अगस्त शाम पांच बजे
-सीट स्वीकार करना



-10 अगस्त से 13 अगस्त शाम 4:59 मिनट

-ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-10 अगस्त से 14 अगस्त शाम 4:59 मिनट

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-15 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

तीसरा राउंड

-खाली सीटों की जानकारी


-17 अगस्त शाम पांच बजे
-मिड एंट्री, वरीयताओं को व्यवस्थित करना
-17 अगस्त से 19 अगस्त शाम 4:59 मिनट
-तीसरी सीट आवंटन सूची


-22 अगस्त शाम पांच बजे
-सीट को स्वीकार करना


-22 अगस्त से 24 अगस्त शाम 4:59 मिनट

-ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-22 अगस्त से 25 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

-ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि
-26 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed